फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसते-खेलते सफर का दर्दनाक अंत: वियतनाम में सैलानियों से भरी नाव पलटी, मरने वाले अधिकतर भारतीय; VIDEO

Sat, 11 Jul 2026 03:58 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनोई।

सार

Vietnam Boat Tragedy: वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव संमदर में पलट गई। भारतीय दूतावास ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि खोज-बचाव अभियान जारी है। अब तक इस हादसे में 15 भारतीयों की मौत हुई है।
विज्ञापन
वियतनाम में नौका दुर्घटना। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी वियतनाम में एक द्वीप से वापस लौट रही एक नाव समंदर में पलट गई, इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, पर्यटकों को लेकर जा रही एक स्पीडबोट फू क्वोक द्वीप के निकट होन मे रुट न्गोआई द्वीप के पास पलट गई। अधिकारियों के अनुसार, नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर सवार थे। यह नाव वियतनाम के सबसे बड़े द्वीप 'फू क्वोक' के पास स्थित 'होन मे रुट न्गोई' द्वीप से लगभग 400 मीटर की दूरी पर पलट गई।

विज्ञापन




यह भी पढ़ें- NZ: पूर्व गवर्नर जनरल, एयरलाइन CEO और खिलाड़ी; कौन हैं वे भारतवंशी जिनका PM मोदी ने न्यूजीलैंड में किया जिक्र?
विज्ञापन


21 लोगों को सुरक्षित बचाया

रिपोर्ट के मुताबिक, फु क्वोक विशेष आर्थिक क्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ, जब ओशन पर्ल आइलैंड कंपनी की स्पीडबोट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और वह पलट गई।आसपास मौजूद कई पर्यटक नौकाएं तुरंत बचाव के लिए मौके पर पहुंचीं। एन थोई पोर्ट बॉर्डर गार्ड स्टेशन के अनुसार, हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है, जिनमें दो महिलाएं और 13 पुरुष शामिल हैं। वहीं, बचाए गए 21 लोगों को आपात चिकित्सा उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है।

बचाव अभियान के लिए बॉर्डर गार्ड स्टेशन ने 35 अधिकारियों और जवानों के साथ दो जहाज तैनात किए हैं। नौसेना और तटरक्षक बल भी राहत एवं बचाव अभियान में सहयोग कर रहे हैं। फु क्वोक के पास स्थित मे रुट न्गोआई द्वीप कोरल रीफ डाइविंग के लिए प्रसिद्ध है। यहां पहुंचने के लिए पर्यटक आमतौर पर 20 से 40 मिनट की स्पीडबोट या नाव यात्रा करते हैं।


विज्ञापन


पर्यटकों को ले जा रही स्पीडबोट कहां पलटी?
समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, इस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है। स्थानीय समय के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब एक बजे ओशन पीयर आइलैंड कंपनी की ओर से संचालित स्पीडबोट हॉन मे रट (Hon May Rut) नाम की जगह से पर्यटकों को लेकर एन थॉई पोर्ट (An Thoi Port) की ओर जा रही थी। फु क्वोक हवाई अड्डे से लगभग 25 किलोमीटर दूर होन मे रट एन्ग्वाई (Hon May Rut Ngoai) नाम की जगह से करीब 400 मीटर दूर नाव पलट गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि नाव में सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए।

थाईलैंड की खाड़ी में स्थित 'फू क्वोक' वियतनाम के सबसे लोकप्रिय बीच डेस्टिनेशन में से एक है। 'होन मे रुट' द्वीप 'फू क्वोक' से लगभग 10 किलोमीटर (छह मील) दक्षिण में है। ये द्वीप अपनी सफेद रेत वाले समुद्र तटों और साफ पानी के लिए जाने जाते हैं और हर साल लाखों घरेलू और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। हादसे की वजह का तुरंत पता नहीं चल सका और मामले की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें- PM Modi In Auckland: ऑकलैंड में पीएम का संबोधन; मफलर, हॉकी, कीवी और चंद्रयान; बड़ी बातें क्या? ग्राफिक्स देखें

नाव हादसे पर भारतीय दूतावास ने क्या कहा?
दूतावास की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, हादसे के संबंध में सूचना और सहायता के लिए भारतीय वाणिज्य दूतावास के नियंत्रण कक्ष पर फोन किया जा सकता है। हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए वियतनाम के दूतावास ने कहा कि हनोई में भी एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। सभी नंबर हादसे से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता और पूछताछ के लिए उपलब्ध है।

किन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है?

  • +84362817930
  • +84915523714
  • +84334520414
  • +84913089165 (हनोई)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें