फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस में 7वें दिन भी 10 हजार से ज्यादा मरीज, द्वितीय विश्वयुद्ध की जीत का जश्न रहा फीका

Sun, 10 May 2020 06:50 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना रूस - फोटो : social media
विज्ञापन

रूस में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को लगातार सातवें दिन 24 घंटे में 10,000 से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इस महामारी से सहमे रूस में विजय दिवस का जश्न फीका रहा। द्वितीय विश्व युद्ध में नाजियों पर जीत का जश्न औपचारिकता ही रहा। ऐसा पहली बार हुआ है। रूस हर वर्ष इस मौके पर पूरे देश में जश्न मनाता रहा है। इस बीच देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख के करीब पहुंच गई है। हालांकि, राहत की बात है कि 1,827 लोगों की ही जान गई है, जो कि अन्य देशों के मुकाबले बेहद कम है।

विज्ञापन


रूस में विजय दिवस पर हर साल की तरह राष्ट्रीय अवकाश रहा और क्रेमलिन (रूसी संसद) के बाहर सैनिकों की कब्र पर फूल चढ़ाए गए। साथ ही जीत की इस 75वीं वर्षगांठ पर एक औपचारिक समारोह में युद्ध के दौरान सोवियत सेना के साहस और कुर्बानियों के सम्मान में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक छोटा भाषण भी दिया। लेकिन पूूरा समारोह फीका रहा। यही नहीं लाल चौक (रेड स्क्वायर) पर होने वाली भव्य परेड व लोगों के जुलूस का आयोजन रद्द कर दिया गया। पुतिन ने कहा, यह समारोह मनाना काफी जोखिम भरा है।

विज्ञापन

अमेरिका: ठंडे बस्ते में सीडीसी रिपोर्ट
अमेरिका में लॉकडाउन को लेकर रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की एक रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में दबाने के आरोप व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारियों पर लगे हैं। दुनियाभर में फैल चुकी कोरोना के बीच लॉकडाउन को खत्म करने या न करने को लेकर अमेरिका के शीर्ष रोग नियंत्रण विशेषज्ञों ने अहम सुझाव दिए थे जिन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। यह खुलासा सरकार के अंदरूनी ईमेल की सूचनाओं से हुआ है। खुलासा होते ही ट्रंप प्रशासन ने इसके अहम पहलुओं को त्वरित मंजूरी देने के आदेश भी दे दिए।

चीन: 16 नए मामलेे, अधिकांश में लक्षण नहीं
चीन में कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं और अधिकांश में इससे संबंधित कोई लक्षण नहीं देखे गए हैं। जबकि जांच में ये सभी संक्रमित पाए गए हैं। देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अनुसार बिना लक्षण के संक्रमित पाए गए कुल 836 मरीजों को अभी मेडिकल निगरानी में रखा गया है। हुबई प्रांत से कोविड-19 के कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इस बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन को एक संदेश में कोरोना से निबटने में मदद की पेशकश की है। हालांकि उ. कोरिया कहता रहा है कि उसने अपने देश में कोरोना पर नियंत्रण पा लिया है।

ऑस्ट्रेलिया: पीएम ने कहा, अब देश खोलने का वक्त
ऑस्ट्रेलिया अब देश में लगी पाबंदियां हटाने की योजना बना रहा है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि अब देश को खोलने का समय आ गया है। हम तीन चरणों में पाबंदियां हटाएंगे। पहले चरण में स्कूल कॉलेज और छोटी दुकानें खोली जाएंगी। दूसरे चरण में 20 लोगों के एक साथ जुटने की इजाजत होगी। तीसरे चरण में 100 लोगों के साथ आयोजन हो सकेंगे।

अर्जेंटीना: राहत के साथ 24 मई तक बढ़ा लॉकडाउन
अर्जेंटीना ने देश में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, राजधानी ब्यूनस आयर्न्स समेत देश के कुछ स्थानों पर पाबंदियों में राहत दी जाएगी। देश के राष्ट्रपति एलबर्टो फर्नांनडेज ने इसकी घोषणा की। देश में लॉकडाउन की घोषणा 20 मार्च को की गई थी।

सिंगापुर: मास्क नहीं पहनने पर भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार
सिंगापुर में भारतीय मूल की एक महिला को फेस मास्क नहीं पहनना और इससे चलते पुलिस से दुर्व्यवहार करना भारी पड़ गया। 40 साल की कस्तूरी गोविंदसामी रत्नमस्वामी को शनिवार को अदालत ने पांच मामलों में आरोपित किया, जिसमें आपराधिक बल प्रयोग का मामला भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें