फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने ली 2 लाख से ज्यादा की जान, 25 फीसदी मौत सिर्फ अमेरिका में, अब तक 53 हजार से अधिक मौतें

Sun, 26 Apr 2020 05:26 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इटली में अंतिम संस्कार के लिए ताबूत ले जाता एक शख्स - फोटो : PTI
विज्ञापन

इस समय पूरी दुनिया पिछले साल चीन से फैले कोरोना वायरस की चपेट में है। शनिवार देर रात तक इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 2,01,520 पहुंच गया। इनमें से 25 फीसदी (53,243) से ज्यादा की जान सिर्फ अमेरिका में गई है। वहीं, दुनिया में 2,891,490 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 9,45,249 संक्रमित अमेरिका में हैं।

विज्ञापन


चीन से फैले इस वायरस से पहली मौत इस साल 10 जनवरी को वुहान में हुई थी। इसके बाद 91 दिन में इससे मरने वालों की संख्या एक लाख पहुंची। जबकि अगले एक लाख की जान लेने में इस महामारी ने केवल 16 दिन लिए। आंकड़ाें के मुताबिक फिलहाल दुनिया में सबसे खतरनाक संक्रामक रोक मलेरिया है जो हर साल लगभग चार लाख लोगों की जान लेता है। इस बीच, अब संक्रमण की गिरफ्त में ब्राजील आ गया है। अब तक यहां 55 हजार से ज्यादा संक्रमित सामने आ चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 3700 को पार कर गई है।

1.20 लाख मौतें यूरोप में...

विज्ञापन

अमेरिका के अलावा इस बीमारी का सबसे ज्यादा असर यूरोपीय देशों में हुआ है, जहां इसकी चपेट में आने से 1,20,000 लोगों की मौत हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा स्पेन में 22,902, इटली में 26,384, फ्रांस में 22,614 और ब्रिटेन में 20,319 लोग इसकी चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। दूसरी ओर चीन में अब तक कुल 82,816 लोग संक्रमित हुए हैं और मौत सिर्फ 4,632 लोगों की हुई है।

ब्राजील बना नया हॉटस्पॉट

कोरोना ने चीन, इटली, ईरान, स्पेन और अमेरिका के बाद अब ब्राजील में तांडव मचाना शुरू कर दिया है। ब्राजील संक्रमण का नया हॉटस्पॉट बनने के करीब है। यहां रोज औसतन 100 लोगों की मौत से अस्पताल, मुर्दाघर व कब्रिस्तान कम पड़ रहे हैं।

कोविड-19 की घर पर जांच के लिए किट बनी

अमेरिकी खाद्य व औषधि प्रशासन ने घर पर कोविड-19 की जांच करने में सक्षम पहली किट को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी कंपनी लैब कॉर्प ने इस घरेलू जांच किट को विकसित किया है। इसकी कीमत 119 डॉलर है। एफडीए के आयुक्त स्टीफन एम हैन ने कहा, रोगी खुद इसमें नमूना दे सकता है और उसे भेज सकता है।

इटली: पांच सप्ताह में पहली बार संक्रमण में कमी

इटली में पांच सप्ताह में पहली बार संक्रमण के मामलों में कमी आई है। डॉक्टर संघ ने कहा, संक्रमण के मामलों में 10 फीसदी स्वास्थ्यकर्मी बीमार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें