फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: अमेरिका ने वैश्विक नेताओं से यूएन न आने का किया आग्रह 

Fri, 20 Aug 2021 09:37 AM IST
Kuldeep Singh न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस

सार

  • अमेरिका ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने के कारण ये नेता वीडियो संबोधन देने के विकल्प पर विचार करें।
  • समांतर बैठकों में आने वाले नेतागण का बेवजह हमारे समुदाय न्यूयॉर्क वासियों और अन्य यात्रियों के लिए बढ़ाते हैं जोखिम
विज्ञापन
Joe Biden - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने अगले माह संयुक्त राष्ट्र महासभा में व्यक्तिगत रूप से बोलने के लिए अपने नेताओं या सरकार के मंत्रियों को न्यूयॉर्क भेजने की योजना बना रहे 150 से अधिक देशों से आग्रह किया है कि वे वार्षिक उच्च स्तरीय कार्यक्रम को टाल दें।

विज्ञापन


अमेरिका ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने के कारण ये नेता वीडियो संबोधन देने के विकल्प पर विचार करें। अमेरिकी मिशन की ओर से संयुक्त राष्ट्र के 192 सदस्य देशों को भेजे गए एक नोट में यूएन की अन्य सभी बैठकों और इससे इतर होने वाले कार्यक्रमों को ऑनलाइन करने का आह्वान किया गया है।

इसमें कहा गया है कि इन समांतर बैठकों में आने वाले नेतागण का बेवजह हमारे समुदाय न्यूयॉर्क वासियों और अन्य यात्रियों के लिए जोखिम बढ़ाते हैं।

इस नोट के मुताबिक, बाइडन प्रशासन विशेष रूप से महासचिव एंतोनियो गुटेरस और महासभा के अगले अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद के जलवायु परिवर्तन, टीकों, खाद्य प्रणालियों, उर्जा और नस्लवाद के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र विश्व सम्मेलन की 20वीं वर्षगांठ तथा उच्च स्तरीय व्यक्तिगत कार्यक्रमों की मेजबानी करने के बारे में चिंतित है। नोट में कहा गया है कि अमेरिका इन आयोजनों को डिजिटल प्रारूप में सफल बनाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें