फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: यूरोपीय देश में महामारी का असर, कोसोवो में नहीं बिक रहा अखबार

Tue, 04 May 2021 04:25 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, प्रिस्टीना (कोसोवो)

सार

  • कोहा के प्रधान संपादक अग्रोण बजरमी ने कहा, महामारी के दौर में अखबार भी कठिन संघर्ष का सामना कर रहा है
  • अधिक समाचार पत्र ऑनलाइन संस्करण को ही प्राथमिकता दे रहे हैं
विज्ञापन
newspaper - फोटो : newspaper
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी का असर यूरोपीय देश कोसोवो पर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, कोरोना के चलते कोसोवो की राजधानी प्रिस्टीना में रोजाना के दैनिक समाचार पत्र बिकने बंद हो गए है? जब से महामारी का दौर शुरू हुआ है तब से अखबारों के ऑनलाइन वर्जन शुरू हो गए हैं। धीरे-धीरे अखबार की प्रतियां बाजारों से हटती जा रही हैं।

विज्ञापन


कोसोवो के सबसे मशहूर अखबार कोहा डिटोर के पिछले वर्ष मार्च तक पांच दैनिक अखबार हुआ करते थे। इनका सर्कुलेशन भले ही छोटा हो लेकिन एक दिन में इसकी 10 हजार प्रतियां बिकती थीं। कोहा के प्रधान संपादक अग्रोण बजरमी के मुताबिक, बुजुर्ग अभी भी अखबार पढ़ना पसंद करते हैं। लेकिन महामारी के दौर में इसे पत्रों पर छपवाना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा, महामारी के दौर में अखबार भी कठिन संघर्ष का सामना कर रहा है। महामारी की शुरुआत के बाद से ही समाचार पत्रों की प्रतियों की बिक्री में गिरावट आना शुरू हुआ है। अधिक समाचार पत्र ऑनलाइन संस्करण को ही प्राथमिकता दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें