फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19 Update: कोरोना संक्रमण की मार से बेहाल फ्रांस, सार्वजनिक परिवहन में बात करने पर लगाई रोक

Sun, 24 Jan 2021 08:17 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : iStock
विज्ञापन

पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कहर से कहरा रही है। अब तक 9.93 करोड़ से अधिक लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते 21.30 लाख से अधिक लोगों की जान चली गई। ज्यादातर देशों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है। वहीं ब्रिटेन समेत तमाम देशों में कोरोना संक्रमण का नए स्ट्रेन के मामले देखने को मिले हैं। वहीं इन दिनों यूरोपीय देश फ्रांस ने महामारी की मार से परेशान होकर संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सार्वजनिक परिवहन में फोन पर बात करने और आपस में बातचीत करने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


फ्रांस नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिसिन ने एक बयान जारी कर कहा कि फ्रांसीसी सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों को फोन पर या एक-दूसरे से बात करने से बचना चाहिए ताकि कोरोनोवायरस फैलने का खतरा कम हो। अकादमी के सदस्य पैट्रिक बर्शे ने शनिवार को कहा कि कोरोना संक्रमण के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसी स्थिति में लोगों को कोरोना बचाव संबंधी सभी नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सार्वजनिक परिवहन में आपस में बात करने और फोन पर बात करने से बचना चाहिए।

नियमों का सख्ती से पालन करें
उन्होंने कहा कि यह एक बाध्यता नहीं है, यह एक सिफारिश है। कोरोना से निपटने की, देश को फिर से पटरी  पर लाने की। उन्होंने कहा कि यात्री अक्सर सार्वजनिक परिवहन में बात करने के लिए मास्क को नीचे कर देते हैं या हटा देते हैं। यात्रियों को परिवहन में बात नहीं करनी चाहिए और कोरोना बचाव संबंधी सभी नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन




पाबंदियां अभी जारी 
बता दें कि फ्रांस में कोरोना वायरस से अब तक 3,035,181 संक्रमित हो चुके हैं। जबकि संक्रमण ने 72,877 से अधिक लोगों की जान ले ली है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में फ्रांस 6वें नबंर पर आता है, जहां कोरोना प्रसार को रोकने के लिए लंबा लॉकडाउन भी लगाया गया था। फ्रांस में नवंबर के अंत में लॉकडाउन हटने के बाद सभी दुकानों को शाम छह बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें