फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Updates: महाराष्ट्र, बंगाल और गुजरात में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को लिखी चिट्ठी

Sat, 01 Jan 2022 05:53 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंत्रालय के पत्र में राज्यों को होम आइसोलेशन में मरीजों की निगरानी के लिए विशेष टीमों का गठन करने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को कोविड-19 मामलों में संभावित उछाल से निपटने के उपायों पर पत्र लिखा है। इसमें उन्हें अस्थायी अस्पताल स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू करने और होम आइसोलेशन में मरीजों की निगरानी के लिए विशेष टीमों का गठन करने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव का कहना है कि सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को जिला/उप-जिला स्तर पर नियंत्रण कक्षों का संचालन करना चाहिए और कोविड समर्पित स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे पर फिर से विचार करना चाहिए। 
 
महाराष्ट्र में आंकड़ा नौ हजार के पार
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,170 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,445 लोग डिस्चार्ज हुए और 7 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। महाराष्ट्र में शनिवार को ओमिक्रॉन के 6 मामले दर्ज किए गए। अब तक राज्य में ओमिक्रॉन के कुल 460 मामले दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन


गुजरात में 1069 मामले सामने आए
गुजरात में शनिवार को 1,069 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सात महीने बाद राज्य में रोजना केसों का आंकड़ा 1000 के पार पहुंचा है। इससे पहले 4 जून को 1,120 लोग संक्रमित पाए गए थे। राज्य में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 10,119 हो गई है। वहीं, राज्य में ओमक्रॉन के भी 23 नए मामले आए हैं। यहां अब तक कोरोना के नए वैरिएंट के मामले बढ़कर 136 हो गए हैं।

बंगाल की मंत्री को हुआ कोरोना
वहीं, पश्चिम बंगाल के मंत्री अरूप विश्वास कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती हैं। 

बंगाल में कोरोना के 4512 मामले
पश्चिम बंगाल में शनिवार को कोरोना के 4,512 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,913 मरीज ठीक हुए और नौ संक्रमितों की मौत भी हुई। राज्य में फिलहाल सक्रिय मामलों की कुल संख्या 13,300 है। यहां अब तक  16,09,924 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं और 19,773 मरीजों की जान गई है।

कर्नाटक के मंत्री भी संक्रमित
कर्नाटक के मंत्री बीसी नागेश भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कोरोना का टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और सभी आवश्यक सावधानी बरत रहा हूं।

राजस्थान में ओमिक्रॉन के 52 केस
वहीं, राजस्थान में नए साल के पहले दिन ही ओमिक्रॉन के 52 केस सामने आए हैं। इसमें 38 जयपुर से हैं। वहीं, प्रतापगढ़, सिरोही और बीकानेर में तीन-तीन, जोधपुर में दो और अजमेर, सीकर, भीलवाड़ा में एक-एक केस मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, ओमिक्रॉन के नए संक्रमितों में नौ विदेश यात्रा से लौटे हैं। इसी के साथ प्रदेश में ओमिक्रॉन से अब तक 121 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 61 मरीज रिकवर हो चुके हैं।

तमिलनाडु में 1489 केस
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,489 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 611 लोग डिस्चार्ज हुए और 8 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। राज्य में कुल सक्रिय मामले 8,340 हैं।

उत्तराखंड में ओमीक्रॉन के चार नए मामले
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए वैरिएंट के चार नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में इससे संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने यहां शनिवार को दी। राज्य में 11 दिसंबर को ओमीक्रॉन का एक मामला सामने आया था, जबकि 27 दिसंबर को तीन और मामले सामने आए थे।

कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा कोरोना संक्रमित
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। वह इस समय अपने आवास पर आइसोलेशन में है और उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि कोरोना के शुरुआती लक्षणों को देखते हुए मैंने आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार मैं फिलहाल अपने आवास पर आइसोलेट हूं। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वे भी अपना टेस्ट जरूर करवाएं।

तेलंगाना में पाबंदियां बढ़ी
इस बीच तेलंगाना सरकार ने सभी प्रकार की रैलियों, सार्वजनिक सभाओं और सामूहिक सभाओं पर रोक लगा दी है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर 1,000 रुपये का जुर्माना सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

देश में करीब 1500 लोग ओमिक्रॉन संक्रमित
भारत में ओमिक्रॉन के अब तक 1,431  मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज़्यादा केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 454 केस अभी तक सामने आए हैं। ओमिक्रॉन से भारत में अभी तक दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में 351 मामले दर्ज किए हए हैं। हालांकि, इस दौरान 488 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, कोविड के मामलों में भी तेजी से उछाल दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें