फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन के बाद अब पुर्तगाल में देखने को मिला कोरोना का घातक रूप, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

Thu, 24 Dec 2020 09:12 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लिस्बन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

दुनिया भर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है। वहीं अब ज्यादातर देशों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर देखने को मिल रही है।ब्रिटेन में दो नए स्ट्रेन सामने आने के बाद पुर्तगाल में तीन नए वेरिएंट मिलने की यह खबर आई है।पुर्तगाल में कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच वायरस के तीन नए वेरिएंट मिले हैं। कोरोना के इस घातक वर्जन को लेकर विशेषज्ञों ने चेतावनी जारी की है।  एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट के डिपार्टमेंट ऑफ इंफेक्शन डिजीज के जोआओ पाउलो गोमेज ने बताया कि गुलबेनकियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईजीसी) के साथ मिलकर एक अध्ययन किया। इस अध्ययन में हम अब इस बात का सत्यापन कर रहे हैं कि दूसरी लहर में मिले वैरिएंट पहली लहर में थे या नहीं।

गोमेज ने कहा कि पुर्तगाल के सभी क्षेत्रों में पाए गए तीन वेरिएंट ही दूसरी लहर के लिए मुख्य तौर पर जिम्मेदार थे। उन्होंने कहा कि वायरस इंसानों में एडॉप्शन की प्रक्रिया में हैं क्योंकि वायरस को इंसानों को संक्रमित करते हुए एक साल हो गया है, इसलिए ऐसा होना पूरी तरह से सामान्य है।
विज्ञापन


बता दें कि पुर्तगाल में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 4,378 नए मामले और 70 मौतें दर्ज हुईं हैं। इसके बाद यहां कुल मामले 387,636 और मृत्यु संख्या 6,413 हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें