फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: हांगकांग-भारत के बीच उड़ानें 3 मई तक स्थगित, 50 यात्री संक्रमित मिलने पर लिया फैसला

Mon, 19 Apr 2021 09:14 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग

सार

हांगकांग के नियमों के तहत वहां जाने से अधिकतम 72 घंटे पहले सभी यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच कराकर कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि को देखते हुए हांगकांग में अधिकारियों ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, हांगकांग ने भारत से पहुंचने वाली सभी उड़ानें मंगलवार (20 अप्रैल) से आगामी तीन मई तक के लिए स्थगित कर दी है। उड्डयन सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी भी दी कि हांगकांग की सरकार ने पाकिस्तान और फिलीपींस से पहुंचने वाली उड़ानों को भी इस अवधि के लिए स्थगित कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि भारत के अलावा पाकिस्तान और फिलीपींस में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते हांगकांग ने यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन


भारत से हांगकांग गए 50 यात्री मिले थे कोरोना संक्रमित 
हांगकांग की सरकार का यह फैसला इस महीने विस्तार एयरलाइंस की दो उड़ानों से गए 50 यात्रियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद आया है। हांगकांग के नियमों के तहत वहां जाने से अधिकतम 72 घंटे पहले सभी यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच कराकर कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है।

मुंबई-हांगकांग उड़ान से पहुंचे तीन लोग पॉजिटिव
इससे पहले रविवार को ही हांगकांग सरकार ने मुंबई से हांगकांग के बीच परिचालित विस्तारा एयरलाइंस की सभी उड़ानों को दो मई तक स्थगित करने की घोषणा की थी। यह फैसला विस्तार की मुंबई-हांगकांग उड़ान से पहुंचे तीन लोगों के रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद लिया गया था।
विज्ञापन


विकराल रूप ले रहा कोरोना 
गौरतलब है कि मार्च की शुरुआत में हांगकांग में भी कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिला था। इसके बाद शहर के हजारों लोगों को क्वारंटाइन में रहने पर मजबूर होना पड़ा, लेकिन फिलहाल देश में कोरोना के संक्रमण के स्थानीय प्रसार का मामला सामने नहीं आया रहा है। वहीं दूसरी तरफ भारत में कोरोना का कहर जारी है। देश में कोरोना वायरस महामारी विकराल रूप लेती नजर आ रही है। शनिवार को आए संक्रमितों की संख्या ने वायरस के अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में शनिवार को कोरोना के 2 लाख 61 हजार 500 नए मामले दर्ज किए गए हैं।  इस दौरान कोरोना के चलते 1501 लोगों की मौत भी हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें