कोरोना वायरस ऐसी महामारी बनकर दुनिया में आई है जिसने विकासशील देशों के साथ-साथ विकसित देशों को भी ठप कर दिया है। कोविड-19 की वजह से अमेरिका, चीन समेत कई देशों में लॉकडाउन लगाया गया जिससे हर देश की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने इस साल वैश्विक ग्रोथ दर के नकारात्मक होने की संभावना जताई है। कोरोना को काबू करने के लिए दुनियाभर के देश हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने में कुछ देशों ने शुरुआती दौर में ही नियंत्रण करने की योजना बनाई, तो कुछ वायरस के खतरे को समझने में देरी कर गए। कुछ देशों को कम जनसंख्या होने का फायदा मिला तो कुछ अपनी सूझबूझ से कोरोना वायरस पर काबू कर पाए।
दुनिया में कम से कम नौ ऐसे देश हैं जिन्होंने कोविड-19 पर पूरा नियंत्रण पा लिया है। इनमें न्यूजीलैंड, तंजानिया, फिजी, मॉन्टेनीग्रो, वेटिकन सिटी, सेशेल्स, सेंट किट्स एंड नेविस, तिमोर लेस्ते और पापुआ न्यू गिनी शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर देशों में जनसंख्या कम है, इसलिए वायरस को फैलने से रोकने में आसानी रही। आइए जानते हैं कि इन देशों में कोरोना वायरस के कितने मामले आए...
न्यूजीलैंड
- आठ जून को कोविड-19 मुक्त देश घोषित किया
- सीमा को छोड़कर सारे प्रतिबंध हटा लिए
- कोरोना के मामले 1,150+ और 20 लोगों की मौत
तंजानिया
- आठ जून को कोविड-19 मुक्त देश घोषित किया
- 500 से ज्यादा मामले, 20 से ज्यादा मौतें
- रिपोर्ट्स के मुताबिक बाद में डाटा जारी करना बंद किया
फिजी
- जून के पहले हफ्ते में कोरोना मुक्त देश घोषित किया
- सभी 18 मरीज ठीक हुए, एक की भी मौत नहीं
वेटिकन सिटी
- छह जून को कोई कोरोना का सक्रिया मामला नहीं
- कोरोना के 12 मामले, एक की भी मौत नहीं
मॉन्टेनीग्रो
- 25 मई को कोरोना मुक्त घोषित किया
- कोरोना के मामले 320 और नौ लोगों की मौत
- एक जून से 131 देशों से यात्रियों को आने की अनुमति
सेशेल्स
- 18 मई तक सभी कोरोना मरीज ठीक हुए
- 11 लोग कोरोना से संक्रमित, एक की भी मौत नहीं
सेंट किट्स एंड नेविस
- 18 मई को खुद कोविड-19 मुक्त देश घोषित किया
- सभी यात्रा संबंधी 15 कोरोना के मामले- सरकार
तिमोर लेस्ते
- 15 मई को कोरोना मुक्त देश घोषित किया
- 24 लोग कोरोना से संक्रमित, कोई भी मृत्यु नहीं
पापुआ न्यू गिनी
- तीन मई को कोविड-19 मुक्त देश घोषित किया
- कोरोना के 24 मामले और एक भी मौत नही