चीन में कोरोना के कहर के चलते हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। करोड़ों लोग डर से घरों में कैद हैं। इतना ही नहीं अस्पताल के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी है। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट की माने तो दिसंबर के पहले 20 दिनों में 24.8 करोड़ से अधिक लोगों के संक्रमित होने की सूचना है। लेकिन इन सब के बीच अब सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जो चीनी सरकार के अमानवीय चेहरे को दिखाता है। आइए देखते हैं चीन से आ रहे कुछ ऐसे ही वीडियो जिसे देखकर आप भावुक हो जाएंगे...
कोरोना प्रूफ छाते में नजर आया कपल
वीडियो में एक कपल सड़क पर कुछ सामान खरीदते नजर आ रहा है। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा छाता लगाया हुआ था, जिसे देखकर आसपास के लोग हैरान रह गए। पहले तो लोगों को समझ में ही नहीं आया आखिर ये चल क्या रहा है? फिर बाद में जब दोनों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए उन्होंने ऐसा किया है।वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि इस कपल ने सेल्फ प्रोटेक्शन को अलग लेवल पर पहुंचा दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि छाता चारों तरफ एक पॉलीथिन की दीवार बनाए हुए था, जिसके बीच में कपल चल रहा था। यह छाता पॉलीथिन की मदद से नीचे की तरफ जमीन तक चारों तरफ से कपल को कवर करे हुए है। इस बीच खरीददारी के समय कपल नीचे से पॉलीथिन को ऊपर कर के सामान ले रहा है।
यहां देखें VIDEO
चीन में मासूम साथ अमानवीय व्यवहार, भावुक हो जाएंगे आप
चीन में कोरोना संक्रमितों के साथ अमानवीय व्यवहार का भी वीडियो सामने आ रहा है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि कैसे एक मासूम को PPE किट पहनाकर इलाज के लिए ले जाया जा रहा है। मासूम डरा सहमा नजर आ रहा है। वह चारों ओर पहले देखता है, ऐसा लग रहा है कि वह अपने माता पिता की तलाश में है। लाचार मासूम फिर आराम से एंबुलेंस में जाकर बैठ जाता है।
यहां देखें VIDEO
चीन में मरीज को घसीटते एंबुलेंसकर्मी
इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि चीन में किस तरह से क्रूरता की जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मरीजों को सड़क पर घसीटकर एंबुलेंस में बिठाया जा रहा है।
यहां देखें VIDEO...