फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेमोक्रेट कॉरी बुकर ने यूएस राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की

Sat, 02 Feb 2019 11:16 AM IST
संदीप भट्ट भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
कॉरी बुकर
विज्ञापन
डेमोक्रेट कॉरी बुकर ने घोषणा की कि वह 2020 में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिका के राष्ट्रपति पद की दौड़ में है। उनकी इस घोषणा के साथ ही इस पद के लिए अफ्रीकी मूल के एक अमेरिकी का नाम भी शामिल हो गया है।
विज्ञापन


एक वीडियो के जरिए शुक्रवार को घोषणा करते हुए न्यू जर्सी से सीनेटर ने कहा कि उनकी जड़ें नस्लीय रूप से विभाजित शहरी अमेरिका में है और उन्होंने नागरिक अधिकारों के लिए चलाए आंदोलन का भी जिक्र किया।

बुकर का करियर और राजनीतिक अपील पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरह है। उन्होंने कहा, ‘‘एक साथ मिलकर, हम अपने साझा दर्द को अपना साझा उद्देश्य बना लेंगे। एक साथ मिलकर हम आगे बढ़ेंगे।’’ 
विज्ञापन


अपने वीडियो में उन्होंने उस नस्लीय भेदभाव को याद किया जिसके लिए उनके परिवार ने एक मकान खरीदने के लिए श्वेत नागरिक अधिकार वकीलों की मदद से लड़ाई लड़ी थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें