दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना से चार लाख 32 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 78 लाख 60 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। जबकि 40 लाख 86 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। वहीं, दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में कोरोना से एक लाख 17 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 21 लाख 56 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...
अमेरिका में कोविड-19 के इलाज में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल पर रोक
अमेरिका में कोरोना वायरस के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के आपातकालीन उपयोग को समाप्त किया गया।
विज्ञापन
ईरान में लगातार दूसरे दिन 100 से अधिक मौत
ईरान ने सोमवार को चेतावनी दी कि उसे सामाजिक दूरी को सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक कोरोना महामारी के खिलाफ कड़े कदमों को फिर से लागू करना पड़ सकता है, क्योंकि वहां लगातार दूसरे दिन 100 से अधिक मौतें हुई हैं।
बीजिंग में कोरोना के 100 नए संक्रमित
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक बीजिंग में कोरोना के 100 नए संक्रमितों के मिलने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में कोरोना के 5000 से अधिक नए मामले
पाकिस्तान स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि देश में कोरोना के 5,248 नए मामले सामने आए हैं और 97 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान में कोरोना मरीजों की संख्या 144,676 हो गई है। जबकि अब तक कुल 2,729 लोगों की मौत हो चुकी है।
दक्षिण कोरिया में कोरोना के 37 नए मामले
दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नये मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 12,121 हो गई है। इनमें इस घातक वायरस के कारण जान गंवाने वाले 277 लोग भी शामिल हैं।
घाना के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना संक्रमित
घाना के राष्ट्रपति ने देश के स्वास्थ्य मंत्री क्वाकू अगयेमांग-मानू के कोविड-19 से संक्रमित होने की घोषणा की है।
चीन ने बीजिंग के पड़ोसी दस और इलाकों को बंद किया
चीन ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बीजिंग के पड़ोस के दस और इलाकों को बंद कर दिया है।
रूस कोरोना वायरस संकट से बाहर आ रहा है: पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उनका देश कोरोना वायरस संकट से बाहर आ रहा है लेकिन अमेरिका अब भी इस संकट से पार पाने के लिए संघर्ष कर रहा है क्योंकि वहां खंडित सरकारी प्रणाली है।
अमेरिका में 24 घंटों में 382 लोगों की मौत
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 382 मौतें हुईं। अमेरिका में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का कुल आंकड़ा 1,15,729 हो गया है।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने रविवार को कहा कि फ्रांस ने कोरोनe वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपनी पहली जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से कोरोना पर विजय नहीं पाए हैं लेकिन सोमवार से पेरिस समेत मेनलैंड फ्रांस ग्रीन जोन के अंदर आएंगे।
इसके अंतर्गत पेरिस में कैफे और रेस्टोरेंट पूरी तरीके से शुरू हो जाएंगे।
21 जून से सीमाओं को फिर से खोलेगा स्पेन
स्पेन 21 जून से पुर्तगाल को छोड़कर यूरोपीय संघ के देशों के साथ सीमाओं को फिर से खोलने का निर्णय लिया है।
न्यूयॉर्क में 23 लोगों की मौत
न्यूयॉर्क में कोरोनोवायरस संक्रमण से 24 घंटे में 23 लोगों की मौत हुई है।
न्यू जर्सी में कोविड-19 से 40 लोगों की औऱ मौत
न्यू जर्सी में कोविड-19 के 300 से अधिक मामले सामने आए और 40 लोगों की और मौत हो गई है।