फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona World LIVE: दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या चार लाख 50 हजार के करीब

Thu, 18 Jun 2020 11:21 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे हैं। पूरी दुनिया में कोरोना से 80 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या चार लाख 50 हजार के करीब पहुंच गई है। वहीं, 44 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस से प्रभावित - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस अपडेट्स:-

विज्ञापन


दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या चार लाख 50 हजार के करीब

  • दुनियाभर में कोरोना वायरस के 80 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक इस खतरनाक वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या चार लाख 50 हजार के करीब पहुंच गई है। 

 

पाकिस्तान में कोरोना महामारी से एक और मंत्री की मौत

  • पाकिस्तान में गुरुवार को प्रांतीय सरकार के एक मंत्री की कोरोना से मौत हो गई। वह पिछले सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
  • 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने गिलगित के शहर अस्पताल के एक डॉक्टर के हवाले से बताया कि गिलगित-बाल्तिस्तान के कृषि मंत्री जांबाज खान (64) बीते चार दिन से वेंटिलेटर पर थे।
  • डॉक्टर ने कहा कि उन्हें हृदय संबंधी बीमारी और मधुमेह भी था। दिआमेर जिले के वरिष्ठ नेता मलिक मिस्कीन का भी यही डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। पांच बार विधायक रहे खान गिलगित-बाल्तिस्तान में पाकिस्तान मुस्लिम लीग के संस्थापक सदस्य थे।
  • पाकिस्तान में अब तक दो प्रांतीय मंत्रियों सहित पांच विधायक कोरोना वायरस के चलते जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी तथा यूसुफ रजा गिलानी समेत कई शीर्ष नेता इससे संक्रमित पाए गए हैं।

नेपाल में पिछले 24 घंटे में 671 मामले

  • नेपाल में पिछले 24 घंटे में 671 मामले सामने आए। इसी के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 7848 हो गई हैः नेपाल स्वास्थ्य मंत्रालय

पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या एक लाख 60 हजार के पार 

  • पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 118 और लोगों की कोविड-19 से जान जाने के बाद देश में मृतक संख्या 3000 के पार पहुंच गई और संक्रमण के मामले भी 1,60,000 के पार चले गए हैं।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि देश में अभी तक 59,215 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी तक 9,82,012 लोगों की कोरोना वायरस की जांच की गई है, जिनमें से 31,500 लोगों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई है।
  • उसने बताया कि 5,358 नए मामलों के साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,60,118 हो गए हैं। वहीं 118 और लोगों की जान जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3093 हो गई है।
  • आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के सबसे अधिक 60,138 मामले पंजाब में , उसके बाद सिंध में 59,983 मामले , ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में 19,613 , इस्लामाबाद में 9,637 , बलूचिस्तान में 8,794, गिलगित बल्तिस्तान में 1,213 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 740 मामले हैं।

कहीं कोविड-19 के टीके से वंचित ना रह जाएं विकासशील देश

  • कोरोना वायरस के लिए टीका विकसित करने की तेज होती होड़ के बीच अमीर देश इन टीकों के लिए पहले से ही ऑर्डर दे रहे हैं और ऐसे में गरीब एवं विकासशील देशों को ये टीके मिल भी पाएंगे कि नहीं यह एक बड़ा सवाल बन गया है।
  • संयुक्त राष्ट्र, अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रेसेंट और अन्य संगठनों ने पिछले महीने कहा था कि यह नैतिक रूप से अनिवार्य है कि सभी लोगों तक टीका पहुंचे।


कोरोना वायरस से लड़ रहे चिकित्सा कर्मियों को सम्मानित करेगा नासा का अगला रोवर

 
  • अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी का मंगल ग्रह पर जाने वाला अगला रोवर दुनियाभर में कोरोना वायरस से अग्रिम मोर्चे पर जंग लड़ रहे सभी चिकित्सा कर्मियों को सम्मानित करेगा।
  • प्रक्षेपण से एक महीने पहले अंतरिक्ष एजेंसी ने बुधवार को ‘पर्सेवेरेंस’ नाम के रोवर से स्मारक रूप में एक प्लेट जोड़ने का खुलासा किया।
  • रोवर टीम ने इसे कोविड-19 पर्सेवेरेंस प्लेट का नाम दिया है जिसे पिछले कुछ महीनों में बनाया गया है।

विज्ञापन

चीन में कोरोना वायरस के 28 नए मामले, बीजिंग ने जांच की तेज

  • चीन में कोरोना वायरस के 28 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 24 बीजिंग से हैं। पिछले कुछ सप्ताह में राजधानी में कोविड-19 के 161 मामले सामने आए हैं, जिसके मद्देनजर सरकार ने यहां जांच तेज कर दी है और सैकड़ों उड़ानों को रद्द किया है।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि देश में बुधवार को कोविड-19 के 28 नए मामले सामने आए। इनमें से घरेलू स्तर पर फैले 21 मामले बीजिंग, दो हेबई प्रांत और एक तिआनजिन नगर पालिका में सामने आया।
  • आयोग के अनुसार बुधवार को कोविड-19 से किसी की जान नहीं गई। शहर के नगर स्वास्थ्य आयोग ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को बीजिंग में बिना किसी लक्षण के 21 लोग संक्रमित पाए गए।
  • उसने बताया कि अभी बिना किसी लक्षण के संक्रमित पाए गए 158 मरीजों का इलाज जारी है और 15 लोग चिकित्सकीय निगरानी में हैं।
  • उसने बताया कि विदेश से आए अभी तक 174 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
  • एनएचसी ने कहा कि देश में अभी 265 लोगों का इलाज जारी है, जिनमें से नौ की हालत गंभीर है।

विज्ञापन

ब्राजील में एक दिन में 32 हजार नए मामले

  • ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में बुधवार को कोरोना के 32,188 मामले सामने आए हैं।
  • यह एक दिन में सामने आए मामलों की सबसे अधिक संख्या है। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 955,377 हो गई है जबकि मरने वालों की संख्या 46,510 हो गई है।

एरिजोना के गवर्नर ने किया मास्क पहनने विरोध

  • एरिजोना के गवर्नर डौग ड्युसे ने चिकित्सकों की उस सलाह का विरोध किया है, जिसमें कहा गया था कि सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया जाना चाहिए।
  • बता दें कि एरिजोना में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 हजार से ज्यादा हो गई है।

ह्यूस्टन के मेयर ने मास्क पहनने का किया समर्थन

  • ह्यूस्टन के मेयर सिल्वेस्टर टर्नर ने बुधवार को मास्क पहनने का समर्थन हुए, इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किया।
  • स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यहां कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 10,507 है। जबकि कोरोना की वजह से 169 लोगों की मौत हो चुकी है।

चीन: बच्चों में दिखे कोरोना के लक्षण

  • वैज्ञानिकों ने बच्चों में कोविड-19 के लक्षणों का आकलन किया है और पाया कि वयस्क रोगियों में के विपरीत बच्चों में कोरोना के लक्षणों में बुखार, उल्टी और दस्त अधिक दिखाई दे रहे हैं।
  • ‘पीएलओएस मेडिसिन जर्नल’ में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि 27 जनवरी से 23 फरवरी तक चीन के चार अस्पतालों में 34 बच्चों को कोविड-19 जांच की गई।

भारतीय-अमेरिकी बिजनेसमैन पर कोरोना राहत योजना में धोखाधड़ी का आरोप

  • शिकागो में कई सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के मालिक भारतीय-अमेरिकी शख्स पर कोविड-19 राहत योजना में चार लाख डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।
  • संघीय अभियोजकों ने बताया कि 51 वर्षीय राहुल शाह पर बैंक धोखाधड़ी और वित्तीय संस्थान को झूठे बयान देने के आरोप में नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट ऑफ इलिनोइस में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। 


यहां पढ़ें 17 जून (बुधवार) के सभी अपडेट्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें