फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona World LIVE: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने खारिज किया इटली के डॉक्टर का दावा, कोरोना को बताया खतरनाक

Tue, 02 Jun 2020 03:51 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक पूरी दुनिया में इस वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख 73 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62 लाख 35 हजार से ज्यादा हो गई है जबकि 27 लाख 81 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में एक लाख छह हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 18 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
corona in world - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62 लाख 35 हजार से ज्यादा हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर तीन लाख 73 हजार से ज्यादा हो गई है।  जबकि 27 लाख 81 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दे दी है।

विज्ञापन


WHO ने खारिज किया इटली के डॉक्टर का दावा

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इटली के डॉक्टर के दावे को गलत बताते हुए कहा है कि कोरोना वायरस का प्रभाव कम नहीं हुआ है और वो अभी भी खतरनाक है।
  • इटली के डॉक्टरों का दावा है कि कोरोना वायरस का असर पहले की तुलना में कम हो गया है।


कोरोनो वायरस एंटीबॉडी उपचार का पहला मानव परीक्षण शुरू हुआ

  • इंडियाना की एक फ़ार्मास्यूटिकल कंपनी ने सोमवार को घोषणा की कि उसने कोरोनो वायरस के इलाज के लिए डिजाइन की गई एक एंटीबॉडी थेरेपी का दुनिया के पहले मानव परीक्षण पर काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ ने अमेरिका के साथ काम करने की इच्छा जताई

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि वो अमेरिका के साथ काम करना चाहता है।


इटली में कोरोना का असर हुआ कम 

  • इटली के डॉक्टरों का दावा है कि कोरोना वायरस का असर पहले की तुलना में कम हो गया है।


डीआर कांगो में इबोला महामारी ने दी दस्तक 

  • मध्य अफ्रीका के एक देश डीआर कांगो में कोरोना के प्रकोप के बीच इबोला महामारी ने फिर से दस्तक दी है। इसकी वजह से अब तक छह में चार लोगों की मौत हो गई है।


ईरान में 24 घंटे में 3000 नए मामले दर्ज

  • ईरान में एक दिन में कोरोना के 3000 मामले सामने आए हैं, दो महीने बाद यहां 24 घंटे में इतने अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।


आर्मेनिया के प्रधानमंत्री और उनके परिजन कोरोना संक्रमित

  • आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनियन और उनके परिवार के सभी सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। पाशिनियन ने सोमवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि उन्हें बीमारी के कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन उन्होंने सैन्य इकाइयों का दौरा करने से पहले अपनी जांच कराने का फैसला किया और जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
  • प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं घर से काम करूंगा।’ उन्होंने कहा कि उन्हें संभवत: संक्रमण एक वेटर से हुआ जो एक बैठक के दौरान बिना दस्ताने पहने उनके लिए एक गिलास पानी लेकर आया था और बाद में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।

विज्ञापन

चीन में कोरोना वायरस के 32 नए मामले सामने आए

  • चीन में कोरोना वायरस के 32 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य प्राधिकरण ने सोमवार को कहा कि चीन ने 32 नए कोरोना वायरस मामलों की सूचना दी है, जिसमें 16 बिना लक्षण वाले मामले शामिल हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अनुसार, रविवार को कुल 16 आयातित मामले सामने आए। 


अमेरिका में 24 घंटे में 598 लोगों की मौत

  • जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में 24 घंटे में 598 लोगों की मौत हो गई है।

अमेरिका ने ब्राजील को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की दवाइयां भेजकर की मदद   

  • कोरोना संकट में अमेरिका ने ब्राजील को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की 20 लाख खुराक भेजी है। और जल्द ही 1,000 वेंटिलेटर भी भेजेगा। 

अमेरिका में 1 लाख 6 हजार से अधिक लोगों की मौत

  • वर्ल्डोमीटर के अनुसार अमेरिका में कोरोनावायरस से 1 लाख 6 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमितो की संख्या 18 लाख 30 हजार से अधिक हो गई है।

इटली में कोरोना के मामले हो रहे कम

  • प्रतिबंध हटाने के बावजूद इटली में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। 

न्यूयॉर्क में कोरोना के मामले हो रहे कम

  • गवर्नर के अनुसार न्यूयॉर्क में अब कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। बता दें कि न्यूयॉर्क अमेरिका का सबसे अधिक कोरोना प्रभावित शहर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें