फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona World LIVE: रूस में पिछले 24 घंटे में 9000 नए मामले सामने आए

Tue, 26 May 2020 10:27 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक इस वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख 47 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 55 लाख 88 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि 23 लाख 65 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 99 हजार से ज्यादा हो गई है और 17 लाख छह हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनिया में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
दुनिया में कोरोना - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस अपडेट्स:-

विज्ञापन


दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 55 लाख के पार 

  • दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या पचास लाख के पार हो गई है, जबकि इस महामारी के कारण अब तक 3,46,296 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक 196 देशों में कोरोना के 5,57,700 मामले हैं। 
  • ब्रिटेन में कोरोना वायरस महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 46 हजार हो गई है। 
  • रूस में पिछले 24 घंटे में 9000 नए मामले सामने आए और 174 लोगों की मौत हो गई। देश में मरने वालों का आंकड़ा 3807 पहुच गया है। रूस में कुल मामलों की संख्या 3,60,000 हो गई है। 
  • ईरान में बीते 24 घंटे में 57 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों का आंकड़ा 7508 पहुंच गया है। 
  • नेपाल में कोरोना के 90 नए मामले सामने आए। इसी के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या 772 हो गई है।


पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 57 हजार के पार

  • पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,356 नए मामले सामने आए और 30 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 57,705 हो गए हैं और 1,197 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • संक्रमण के कुल 57,705 मामलों में से सिंध में अब तक 22,934, पंजाब में 20,654, खैबर-पख्तूनख्वा में 8,080, बलूचिस्तान में 3,468, इस्लामाबाद में 1,728, गिलगित-बाल्टिस्तान में 630 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 211 मामले हैं।

विज्ञापन

चीन में 36 नए मामले, 29 में नहीं मिले लक्षण

  • चीन में कोरोना वायरस के मामलों में धीरे-धीरे फिर से बढ़ोतरी हो रही है। चीन में 36 नए मामले सामने आए हैं।
  • इनमें से 29 मामले ऐसे हैं जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं (असिंप्टोमेटिक) थे। बिना लक्षण वाले ज्यादातर मामले कोरोना का केंद्र रहे वुहान में मिले हैं।
  • वुहान में अब तक 65 लाख लोगों की जांच की गई है। इसी दौरान ये मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।


दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 19 नए मामले

  • दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 19 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 11,225 हो गए हैं।
  • अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में अधिकतर सियोल से हैं।
  • दक्षिण कोरिया के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र ने मंगलवार को बताया कि संक्रमण से दो और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या अब 269 हो गई है। उन्होंने बताया कि 19 नए मामलों में से तीन लोग विदेश से आए हैं।
  • दक्षिण कोरिया में पिछले दो सप्ताह से संक्रमण के रोजाना करीब 20 नए मामले सामने आ रहे हैं।


अमेरिका में 532 लोगों की मौत

ब्राजील में 11 हजार से ज्यादा नए मामले

  • देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 11,687 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,74,898 हो गई है। - स्वास्थ्य मंत्रालय, ब्राजील

पेरू में चार हजार नए मामले

  • पेरू में कोरोना के चार हजार नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,23,979 हो गई है। -स्वास्थ्य मंत्रालय, पेरू

कुवैत: 30 मई के बाद हट सकता है कर्फ्यू

  • गृह मंत्री अनस अल-सलेह के हवाले से खबर है कि कुवैत में कोरोना वायरस की वजह से लागू किया गया कर्फ्यू 30 मई के बाद हो सकता है कि आगे नहीं बढ़ाया जाए।

कैलिफोर्निया: मीट प्लांट बंद करने की मांग

  • कैलिफोर्निया में एक मीट प्लांट के 1,837 कर्मचारियों में से 153 के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद यहां के मजदूर संघ ने प्लांट को तुरंत बंद करने की मांग की है। 

कनेक्टिकट में कोरोनो वायरस की वजह से 49 लोगों की मौत

  • सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के कनेक्टिकट में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमितों के 405 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 49 लोगों की मौत हो गई है। 
  • राज्य के गवर्नर ने अपने एक आधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने राज्य में सोमवार दोपहर दो बजे तक कुल मामलों की संख्या 40,873 और मरने वालों की संख्या 3,742 बताई।

यहां पढ़ें 25 मई (सोमवार) के सभी अपडेट्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें