फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona World LIVE: पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में 2429 नए मामले, 78 लोगों की मौत 

Sat, 30 May 2020 11:01 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक दुनिया में इस वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख 66 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 60 लाख 33 हजार से ज्यादा हो गई है, जबकि 26 लाख 61 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में कोरोना से अब तक एक लाख चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 17 लाख 93 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
दुनिया में कोरोना - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस अपडेट्स:-

विज्ञापन


पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में 2429 नए मामले, 78 लोगों की मौत 
  • पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 2,429 नए मामले सामने आए और 78 और लोगों की मौत हो गई है। 
  • देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 66,457 हो गई है, जबकि मौत का आंकड़ा बढ़कर 1,395 हो गया है। 
  • पाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि देश में अब तक 5,32,037 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
रूस में पिछले 24 घंटे के दौरान 8952 नए मामले
  • रूस में पिछले 24 घंटे के दौरान 8952 नए मामले सामने आए। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,96,575 हो गई है। 
  • देश में कोरोना से 181 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4555 हो गयी है। 
  • पिछले 24 घंटों के दौरान 8212 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 167469 हो गई है।  
जापान में कोरोना के 75 नए मामले सामने आए, 12 की मौत
  • जापान में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के 75 नए मामले सामने आए और 12 लोगों की संक्रमण से मौत हुई। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जब से देश में आपातकाल की स्थिति को पूरी तरह वापस लिया गया है, यह लगातार चौथा दिन है जब कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गई है।

चीन में कोरोना वायरस के छह नए मामले सामने आए
  • चीन में कोरोना वायरस के छह नए मामले सामने आए हैं जिनमें से चार मरीजों में बीमारी के लक्षण नहीं पाए गए।
  • चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को बताया कि कोविड-19 के छह नए मामलों में से दो बाहरी मामले हैं और ये शुक्रवार को शानडोंग और शंघाई से सामने आए।
  • उसने बताया कि बिना लक्षण वाले चार मामलों में से तीन कोरोना वायरस का केंद्र रहे वुहान में सामने आए।
  • आयोग ने बताया कि शुक्रवार तक बिना लक्षण वाले कुल 396 मामले सामने आए जिनमें से 331 मामले वुहान से सामने आए। बिना लक्षण वाले सभी मरीजों को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के 39 नए मामले सामने आए
  • दक्षिण कोरिया में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 39 नए मामले सामने आए।
  • इनमें से अधिकतर मामले घनी आबादी वाले उस इलाके में सामने आए हैं, जहां गोदाम में काम करने वाले कई कर्मी संक्रमित पाए गए थे।
  • दक्षिण कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (केसीडीसी) के अनुसार देश में संक्रमण के अब तक 11,441 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 269 लोगों की मौत हो गई है। शनिवार को संक्रमित पाए गए लोगों में से कम से कम 12 लोग विदेश से आए हैं।
 

अमेरिका: 24 घंटे में 1225 की मौत

  • जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में कोरोना की वजह से बीते 24 घंटे में 1,225 लोगों की मौत हो गई है।

ब्राजील : राष्ट्रपति बोले, लॉकडाउन देश का अपमान

  • ब्राजील में कोरोना की वजह से मरने वालों की संख्या 27,878 हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने एएफपी के हवाले से यह जानकारी दी है।
  • देश के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने देश में लॉकडाउन लागू करने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि महापौरों और राज्यपालों का सब कुछ बंद करने का यह तरीका देश का अपमान है।
इंडोनेशिया: सख्त नियमों के साथ अता की गई नमाज

  • दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले मुस्लिम राष्ट्र इंडोनेशिया में कोरोना वायरस के कारण हफ्तों तक बंद मस्जिदों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई। 
  • इसके बाद देश के कुछ हिस्सों में मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़ी गई। इस दौरान एक मीटर की दूरी के नियम का सख्ती से पालन किया गया। 

फ्रांस: पेरिस संक्रमण के रेड जोन से बाहर हुआ

  • फ्रांस के प्रधानमंत्री एदुआर्द फिलिप ने कहा है कि पेरिस कोरोना के रेड जोन से बाहर हो गया है। देश के अन्य हिस्सों में भी संक्रमण कम हुआ है। अब देश में लॉकडाउन में राहत देने का दूसरा चरण शुरू होगा।
  • दूसरे चरण के तहत दो जून से रेस्तरां, बार और कैफे खोलने की इजाजत दी जाएगी। बीच और पार्क में भी लोग आ-जा सकेंगे। देश के अंदर लोग 100 किलोमीटर के दायरे में सफर कर सकेंगे। 

फिलीपींस: सोमवार से लॉकडाउन में ढील

  • फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतर्ते ने कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन में सोमवार से ढील देने की घोषणा की है। 

रूस में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ी 

  • रूस में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 232 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 4,374 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में संक्रमितों की संख्या 3,87,000 से अधिक हो गई है।

 

यहां पढ़ें 29 मई (शुक्रवार) के सभी अपडेट्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें