फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: डब्ल्यूएचओ यात्रा के लिए कोरोना टीकाकरण को अनिवार्य करने की व्यवस्था के पक्ष में नहीं

Tue, 09 Mar 2021 05:32 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जिनेवा
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि कोविड-19 के लिए तथाकथित टीका पासपोर्ट का उपयोग नैतिकता सहित विभिन्न चिंताओं को ध्यान में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के आपात प्रमुख डॉ. माइकन रियान ने कहा कि उन देशों के लिए वास्तविक व्यावहारिक एवं नैतिक कारण हैं, जो टीका प्रमाणन को यात्रा की शर्त पर इस्तेमाल करने पर गौर कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, टीका दुनियाभर में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं और यह निश्चित ही समान आधार पर उपलब्ध नहीं है। डब्ल्यूएचओ पहले ही कह चुका है कि यह अब भी ज्ञात नहीं है कि विभिन्न टीकों से प्राप्त प्रतिरक्षा कितने समय तक रहेगी और इस पर आंकड़े अभी जुटाये ही जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें