उसने कहा है कि ए श्रेणी के देशों से अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वालों को पाकिस्तान आने से पहले कोविड-19 की जांच करने की जरूरत नहीं है। ए श्रेणी में ऑस्ट्रेलिया, भूटान, चीन, फिजी, जापान, कजाकिस्तान, लाओस, मंगोलिया, मॉरिटानिया, मोरक्को, म्यांमा, नेपाल, न्यूजीलैंड, सऊदी अरब, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, ताजिकिस्तान, त्रिनिदाद एवं टोबैगो और वियतनाम को रखा गया है।अधिसूचना में कहा गया है कि जो देश ए और सी श्रेणी में नहीं हैं, उन्हें बी श्रेणी में रखा गया है।
बता दें कि पाकिस्तान में रविवार को कोविड-19 संक्रमण के 3667 नए मामले सामने आए, जिसके बाद मुल्क में कुल मामले 6.26 लाख से अधिक हो गए हैं। इस बीच, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में संक्रमण के कारण 44 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतक संख्या 13,843 पहुंच गई है। मुल्क में अबतक 5.81 लाख से अधिक लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं जबकि 2900 मरीजों की हालत नाजुक है।
इमरान और उनकी पत्नी संक्रमित
प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी शनिवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इससे दो दिन पहले उन्होंने कोविड रोधी टीका लगवाया था।