न्यूयॉर्क से बाहर बढ़ रहा संक्रमण हर दिन मिल रहे 20,000 मामले
न्यूयॉर्क के अलावा अन्य स्थानों पर संक्रमण की दर लगातार बढ़ रही है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक देश में हर रोज 20,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं और 1,000 से ज्यादा जान गंवा रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कई स्थानों में लोगों को संक्रमित होने की दर यदि नीचे नहीं लाई जा सकी तो कई हजार लोग और जान गंवा सकते हैं, क्योंकि खासतौर से लोगों को अब बाहर निकलने और कारोबार को दोबारा खोलने की अनुमति मिल गई है।
पाकिस्तान : 24 घंटों में 40 लोगों की हुई मौत
पाकिस्तान अब दुनिया का 29वां ऐसा देश बन गया है जहां कोरोना से 500 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। महामारी के अब तक 22,413 मामले आ चुके हैं और 526 लोगों की मौत हो गई है।
नेपाल : लॉकडाउन 10 दिन और बढ़ाया गया
नेपाल सरकार ने लॉकडाउन की समय सीमा 8 मई से 10 दिन और बढ़ा दी है। देश में डेढ़ महीने से लॉकडाउन जारी है। पीएम निवास में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लॉकडाउन की समय सीमा को बढ़ाया गया।