हैकर सामान्य तरह के पासवर्ड का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं जिसे तकनीकी भाषा में ‘पासवर्ड स्प्रेइंग’ कहते हैं। पासवर्ड स्प्रेइंग में एक साथ उन अकाउंट्स को हैक करने की कोशिश होती है जिनका पासवर्ड एक होता है। कई बार हैकर काम के हिसाब से पासवर्ड का अनुमान लगाकर डाटा चोरी करने की कोशिश करते हैं।
-
वियतनामी हैकर्स ने चीन में की सेंधमारी की कोशिश
कोरोना से जुड़ी जानकारी चुराने के लिए वियतनाम के हैकरों ने चीन की उस रणनीति का पता लगाने की कोशिश की थी जिसके जरिए उसने कोरोना को नियंत्रण किया। इसके अलावा कुछ देशों के हैकर ने विश्व स्वास्थ्य संगठन का भी डाटा चुराने की कोशिश की है लेकिन कामयाब नहीं हो सके हैं।
-
ऑक्सपोर्ड यूनिवर्सिटी सतर्क
कोरोना की वैक्सीन बनाने में सबसे आगे चल रही ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी पूरी तरह सतर्क हो गई है। यूनिवर्सिटी ने एनसीएससी से साइबर सुरक्षा की गुहार लगाई है। इसके अलावा दूसरे अस्पताल और शोध संस्थानों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। साथ ही डाटा को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।