फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस : चीन में मरीजों के साथ हो रहा पशुओं से भी बदतर बर्ताव, देखें वीडियो

Fri, 14 Feb 2020 04:25 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

कोरोनावायरस की चपेट में आए चीन के लिए अपने देश में स्थिति संभालना मुश्किल होता जा रहा है। इस खतरनाक वायरस से अब तक करीब 1500 लोगों की मौत हो चुकी है। मरीजों की संख्या 64 हजार पार हो गई है। हालात यह हैं कि कई जगहों पर मरीजों के साथ जानवरों जैसा व्यवहार भी किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
coronavirus patients - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीनी सरकार ने वुहान प्रशासन को आदेश दिया है कि कोरोनावायरस के मरीजों और संदिग्धों को अपने सभी करीबियों के साथ आइसोलेशन कैंप में आने के लिए कहा गया है। अगर अपनी मर्जी से आए तो ठीक, नहीं आए तो जबरन लाया जाएगा। 

विज्ञापन




कहीं किसी को सड़क पर घसीटा जा रहा है, तो कहीं किसी को जबरन घसीटकर अस्पताल में डाला जा रहा है। मास्क न पहनने या बुखार के शक में पुलिस किसी को भी पकड़कर ले जा रही है। यहां तक कि लोग भी एक-दूसरे के दुश्मन हो गए हैं। चीन में कोरोनावायरस को लेकर तो डर का माहौल है ही, लेकिन उससे भी ज्यादा संदिग्ध लक्षण पाए जाने के बाद होने वाले बर्ताव को लेकर खौफ है। 

प्रेमी-प्रेमिका को बक्से में बंद किया 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक महिला और पुरुष को जबरन पकड़कर मेटल बॉक्स में डाल दिया गया। यह वीडियो पूर्वी चीन के शुजोउ प्रांत का है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक महिला-पुरुष दो हफ्ते पहले ही वुहान आए थे और आइसोलेशन कैंप में जाने के लिए तैयार थे। 

मगर अधिकारियों के आने के बाद वे थोड़े भावुक हो गए। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक लूनार नववर्ष की छुट्टियों की वजह से उन्हें वाहन नहीं मिल रहे थे, जिस वजह से दंपती को बारिश से बचाने के लिए अस्थायी व्यवस्था की गई। जानकारी के मुताबिक महिला को उसके ब्वायफ्रेंड के घर में ही आइसोलेशन में रखा गया है।  इसके अलावा एक ही परिवार के चार लोगों को अधिकारी जबरदस्ती उनके घर से उठाकर कैंपों में ले जाते दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये आइसोलेशन कैंप में आने को तैयार नहीं थे। एक वीडियो में एक बुजुर्ग महिला चीनी सैनिकों से भिड़ती दिख रही है। जैसे ही सैनिक उसे ले जाने के लिए करीब आते हैं, वो उस पर डंडे से वार करने की कोशिश करती है। 


महिला को सड़क पर गिराकर मास्क पहनाया 

विज्ञापन

एक वीडियो क्लिप में वुहान की सड़कों पर बिना मास्क पहने महिला दिख रही है। पुलिस अधिकारी उसे जबरन मास्क पहनाने की कोशिश में जुटते दिख रहे हैं। विरोध करते हुए महिला सड़क पर भी गिर गई। 

ग्रामीणों ने दंपती को पीटा 
 

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वापस गांव लौटी दंपती को ग्रामीणों खूब पीटा। एक अन्य वीडियो में संदिग्ध व्यक्ति को हथकड़ी बांधकर ले जाया जा रहा है। 
 

 

 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें