- इटली सोमवार से सिनेमा, स्विमिंग पूल, थिएटर और जिम बंद करने जा रहा है।
- बार, रेस्तरां और कैफे की सेवाएं शाम 6 बजे तक बंद करनी होंगी। लेकिन दुकानें और ज्यादातर कारोबार चालू रहेंगे।
- इटली में नए प्रतिबंध प्रधानमंत्री ज्यूसेप कोंटे और क्षेत्रीय नेताओं की आपसी समहति से लगाए गए हैं।
इतालवी प्रधानमंत्री कोंटे ने रविवार को एक प्रेस वार्ता में कहा, 'हमें लगता है कि इस महीने हमें थोड़ी परेशानी उठानी होगी लेकिन इन प्रतिबंधों की वजह से थोड़ी परेशानी झेलकर हम दिसंबर में दोबारा सांस लेने की स्थिति में होंगे।'
प्रधानमंत्री ने कहा कि वो पहली लहर की वजह से मार्च और अप्रैल में लगाए लॉकडाउन की तरह दोबारा नेशनल लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते, क्योंकि तब बहुत आर्थिक नुकसान हुआ था। नए प्रतिबंधों के तहत ज्यादातर स्कूलों की पढ़ाई क्लासरूम के बजाए ऑनलाइन कराई जाएगी। रविवार को इटली में एक दिन में रिकॉर्ड 21,200 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। जबकि 128 लोगों की मौत हुई।