फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: नेपाल में 30 अप्रैल तक सिनेमाघर, जिम, नाइट क्लब बंद

Wed, 18 Mar 2020 06:59 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

  • 25 से ज्यादा लोग जमा न हों, सभी सार्वजनिक आयोजनों पर रोक
  • कहीं भी एक साथ 25 लोगों से ज्यादा नहीं हो सकते जमा
विज्ञापन
पशुपतिनाथ मंदिर - फोटो : नेपाल टूरिज्म बोर्ड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए नेपाल सरकार ने पूरे देश में 30 अप्रैल तक सभी सार्वजनिक जगहों पर लोगों के जमा होने पर पाबंदी लगा दी है। पूरे नेपाल के सिनेमाघर, जिम, स्वीमिंग पूल, स्टेडियम, म्युजियम, नाइट क्लब आदि बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


सिंघ दरबार में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद ये आदेश जारी किए गए कि कहीं भी एक साथ 25 लोगों से ज्यादा जमा नहीं हो सकते। किसी भी तरह भीड़भाड़ वाली स्थिति नहीं पैदा होनी चाहिए। धार्मिक आयोजन से लेकर, पार्टी और सभाओं के अलावा पर्यटन स्थलों पर भी लोगों के जाने आने पर पाबंदी लगा दी गई है।

नेपाल के अस्पतालों में कोरोना की आशंका से जांच करवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है और सरकार ने तमाम अस्पतालों में एहतियात के सारे इंतजाम किए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों को भी नेपाल ने अपनी तैयारियों के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाली सेना भी अपने तरीके से चौकस है और जगह जगह कैंप लगाकर लोगों को सावधानी के तौर तरीके समझाए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें