फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: नेपाल में क्वारंटाइन से बाहर घूम रहे हैं लोग, लॉकडाउन सात अप्रैल तक बढ़ा

Mon, 30 Mar 2020 02:58 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

  • भारत से आए नेपाली नागरिक कई जिलों में तोड़ रहे हैं नियम
  • संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा, हवाई सेवाएं भी 15 अप्रैल तक बंद
  • सरकार ने बनाई क्राइसिस मैनेजमेंट टीम
विज्ञापन
Nepal Lockdown - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडॉउन से मची अफरा-तफरी और बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन में रखने की कोशिशें नाकाम रहने पर नेपाल सरकार चिंतित है। जाजरकोट जिले समेत कई इलाकों से ऐसी खबरें लगातार आ रही हैं कि भारत की सीमा से आए तमाम नेपाली नागरिक क्वारंटाइन में जाने की अनिवार्यता को नजरअंदाज कर रहे हैं और खुलेआम अपने अपने इलाकों में घूम रहे हैं।

विज्ञापन


नेपाल सरकार ने कोविड-19 के संक्रमण के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए लॉकडॉउन को सात अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। हवाई सेवाएं भी 15 अप्रैल तक बंद रहेंगी।  उधर जाजरकोट के सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों के मुताबिक कई ऐसे नेपाली नागरिक कुछ समय पहले चुपके से सीमा की चौकसी से बचते बचाते अपने इलाके में आ गए हैं जिनकी स्क्रीनिंग भी नहीं हुई और न ही इनकी सही संख्या का अंदाजा है।

जाजरकोट जिले में ऐसे सबसे ज्यादा मामले हैं और यहां कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा सबसे ज्यादा बताया जा रहा है। द हिमालयन टाइम्स की खबर के मुताबिक भारत से आने वाले नेपाली नागरिकों की संख्या का कोई रिकॉर्ड नहीं है। यहां तक कि जिन लोगों को जांच के बाद क्वारंटाइन में रहने का निर्देश है, वह भी तमाम दिशा निर्देशों का उल्लंघन करते हुए खुलेआम अपने परिवार के साथ घूम रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक भेरी नगरपालिका के दो वार्ड में 18 ऐसे लोग हैं, जिन्हें घर में ही क्वारंटाइन में रहने का निर्देश है, उसी तरह शिवाल्या के दो वार्डों में 14 लोगों समेत पूरे इलाके में करीब सौ लोग क्वारंटाइन वाले हैं, लेकिन इनमें से कई बाहर घूम रहे हैं।

भेरी नगरपालिका के नर बहादुर बासनेट कहते हैं कि न तो लोग लॉकडॉउन के दिशा निर्देश मान रहे हैं और न ही क्वारंटीन के, इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। मुख्य जिलाधिकारी किशोर कुमार श्रेष्ठा भी मानते हैं कि भारत से आए लोगों को अनिवार्य रूप से घर में ही एकांत में रहने का निर्देश है, लेकिन उसका पूरी तरह पालन नहीं हो पा रहा।

उन्होंने अपील की है कि लोग ऐसा न करें और अपने आसपास के लोगों को खतरे में न डालें।

कोरोना-2019 क्राइसिस मैनेजमेंट टीम का गठन

नेपाल सरकार ने कैबिनेट की अहम बैठक के बाद तय किया है कि कोरोना से बचने के लिए सरकार के फैसलों को सख्ती से लागू कराने और इसकी निगरानी के लिए एक क्राइसिस मैनेजमेंट टीम बनाई है जिसकी अगुवाई करेंगे उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री इश्वर पोखरेल। इसमें वित्त मंत्री, गृह मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री समेत सात लोग शामिल हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें