फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर : ईरान ने फिर ठुकराई अमेरिकी मदद की पेशकश, कहा- ऊपर वाला खत्म करेगा आपदा

Tue, 24 Mar 2020 03:31 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Iran president Hassan Rouhani
विज्ञापन

ईरान ने अमेरिका द्वारा उसे कोरोनावायरस को लेकर दी जाने वाली मदद लेने से स्पष्ट इनकार कर दिया है। देश के सर्वोच्च नेता अली खामनेई ने कहा है कि अमेरिका अपनी शत्रुता निभाने के लिए देश में ऐसी दवा बांट सकता है जिससे वायरस जिंदा रहे और उसे मिटाना असंभव हो जाए।

विज्ञापन


बता दें कि पहली बार अमेरिका ने फरवरी के अंत में ईरान को मदद की पेशकश की थी लेकिन ईरान ने उसे ठुकरा दिया था। खामनेई ने अमेरिका पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बेहतर होगा कि अमेरिका अपनी देखभाल सही ढंग से कर ले। उन्होंने कहा कि अमेरिका हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है और अमेरिका के नेता झूठे हैं।

उन्होंने अमेरिकी नेताओं को लालची और आतंकी तक बता डाला। खामनेई ने कहा कि अमेरिका का हमारे न मांगने पर भी हमें दवाओं और इलाज में मदद करने का प्रस्ताव हैरानी भरा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका खुद उपकरणों और दवाओं की कमी से जूझ रहा है।

ऊपर वाला खत्म करेगा आपदा

खामनेई ने देश के लोगों से कहा कि हर किसी को निर्देशों का पालन करना चाहिए ताकि महामारी से लड़ा जा सके। इससे ईरान के लोगों, मुस्लिम देशों और दुनिया के लोगों पर आई इस आपदा को ऊपर वाला खत्म कर देगा। वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों से पारसी नए साल के जश्न पर यात्रा नहीं करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें