फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

coronavirus: फ्रांस में पहली मौत, ईरान में चार और की गई जान...हर अपडेट

Wed, 26 Feb 2020 11:07 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया है कि डायमंड प्रिंसेस क्रूज के उन भारतीयों को ही लाया जाएगा जो इसकी सहमति देंगे और उनके टेस्ट में कोरोना का वायरस नेगेटिव आया है। यानी कम से कम 122 भारतीयों को वापस लाया जा रहा है।
विज्ञापन
डायमंड प्रिंसेस जहाज - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आकर 52 लोगों की मौत होने के साथ ही मृतक आंकड़ा 2,715 तक पहुंच गया। वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या 78,064 तक पहुंच गई। हालांकि सीओवीआईडी-19 (कोरोना वायरस) का प्रकोप कम हो रहा है। देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि हुबेई से 52 लोगों की मौत की खबर मिली है और देशभर में कोरोना वायरस के 406 नए मामले सामने आए हैं। इसमें कहा गया कि मृतक आंकड़ा 2,715 पर पहुंच गया और कुल पुष्ट मामलों की संख्या 78,064 हो गई। आयोग ने कहा कि मंगलवार को 439 नए संदिग्ध मामलों का पता चला, हालांकि गंभीर मामलों की संख्या में 374 की कमी आई, अब ऐसे मामलों की संख्या घटकर 8,752 रह गई। कुल 29,745 लोगों को तबियत में सुधार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। आयोग ने कहा कि संक्रमित लोगों के करीबी 6.47 लाख लोगों का पता लगाया गया है और 79,000 से अधिक लोगों को अभी भी निगरानी में रखा गया है। जानिए अपडेट- 

विज्ञापन


पाकिस्तान में दो मामले


पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, देश में कोरोना के दो केस मिले। 



चीन से लौट रहे 120 लोग 

चीन के वुहान से लौट रहे 120 भारतीय व दूसरे देशों के नागरिकों को आईटीबीपी डॉक्टरों की देखरेख में रखा जाएगा। 



जापानी क्रूज पर सवार भारतीय यात्री विमान में सवार 

योकाहामा में जापानी क्रूज पर सवार भारतीय यात्री एयर इंडिया के विमान में हुए सवार। ये यात्री कई दिनों से जहाज में फंसे हुए हैं। टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि इस चार्टर्ड विमान में केवल वही भारतीय यात्रा कर सकेंगे जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। जापान के तट पर खड़े इस डायमंड प्रिसेंस क्रूज पर कुल 138 भारतीय हैं और यहां इनमें अब तक 16 लोगों को कोरोना से पीड़ित पाया गया है। 



वायु सेना का विमान चीन के लिए रवाना

वायुसेना का एक विमान लगभग 15 टन चिकित्सा सामग्री लेकर चीन के कोरोना वायरस से प्रभावित वुहान के लिए बुधवार को रवाना हुआ। सी-17 सैन्य विमान 80 से ज्यादा भारतीयों और पड़ोसी देशों के करीब 40 नागरिकों को लेकर लौटेगा। पिछले सप्ताह भारत ने कहा था कि चीन विमान को भेजने की अनुमति देने से जानबूझकर मना कर रहा है जबकि दूसरे देशों को वुहान से अपने नागरिकों को ले जाने के लिए उड़ानें संचालित करने दे रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि चिकित्सा आपूर्ति से कोरोना वायरस के प्रसार पर नियंत्रण के प्रयासों में चीन को मदद मिलेगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के प्रसार को लोक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। मंत्रालय ने कहा कि विमान में 15 टन चिकित्सा सामग्री हैं, जिसमें मास्क, ग्लब्स और चिकित्सा से जुड़े अन्य सामान हैं।

विज्ञापन


कोरोना वायरस से ईरान में चार और की मौत, मरने वालों की संख्या 19 पहुंची

ईरान में कोरोना वायरस के 44 नये मामलों में से बुधवार को पिछले 24 घंटे में चार और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या बढ़ कर 19 हो चुकी है । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि देश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 139 तक पहुंच चुकी है। ईरान के कोम में कोरोना वायरस के 15, जीलान में नौ, तेहरान में चार, खुजिस्तान में तीन, सिस्तान, कोहगिलुए, फार्स, बोयराहमद एवं बलुचिस्तान में दो दो नये मामले सामने आए हैं।

एनआरएआई ने निशानेबाजों से कहा, देश में ही करो ट्रेनिंग

भारत के राष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए वह अपने निशानेबाजों को ट्रेनिंग के लिये विदेश जाने की अनुमित नहीं देगा और अगर स्वास्थ्य संबंधित जोखिम होता है तो वह अप्रैल में होने वाली तोक्यो ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता से हटने में भी हिचकिचायेगा नहीं। भारतीय निशानेबाजों को 16 से 26 अप्रैल तक जापान की राजधानी में होने वाली ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता में भाग लेना था। यहीं पर इस साल जुलाई-अगस्त में ओलंपिक की इस स्पर्धा की मेजबानी की जाएगी।

कोरोना वायरस से पहले फ्रांसीसी नागरिक की मौत

फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि 60 साल के एक व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। कोरोना वायरस से फ्रांसीसी नागरिक की यह पहली मौत है।स्वास्थ्य मंत्रालय के उप प्रमुख जेरोम सलोमोन ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति को गंभीर अवस्था में मंगलवार की शाम पेरिस के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मौत से वायरस के कारण देश में मरने वालों की संख्या बढ़ कर दो हो गई।

अगले महीने विस्तार की 54 अंतरराष्ट्रीय उड़ाने होंगी निरस्त

पूर्ण हवाई सेवा देने वाली विमानन कंपनी विस्तार अगले महीने अपनी 54 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निरस्त करेगी। इनमें एक उड़ान दिल्ली से बैंकाक और सिंगापुर वाली भी है। कोरोना वायरस फैलने की वजह से मांग घटने के कारण यह कदम उठाया गया है। विस्तार की बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार एयरलाइन ने का है कि उसने मार्च के महीने में बैंकाक और सिंगापुर जाने और आने वाली उड़ानों के मामले में अस्थाई तौर पर यह समन्वय बिठाया है। विमानन कंपनी ने कहा कि दिल्ली और बैंकाक के बीच की 20 उड़ानों, मुंबई और सिंगापुर के बीच 26 उड़ानें और दिल्ली और सिंगापुर के बीच की 8 उड़ानों को मार्च 2020 में निरस्त किया गया है। 

कोरोना वायरस ने महामारी का रूप लिया, तो वैश्विक मंदी का खतरा : मूडीज

मूडीज एनालिटिक्स का मानना है कि यदि कोरोना वायरस एक महामारी का रूप लेता है तो वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी के घेरे में आ सकती है। मूडीज एनालिटिक्स के मुख्य अर्थशास्त्री मार्क जैंडी ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार अब इटली और कोरिया में भी हो चुका है। ऐसे में इसके महामारी का रूप लेने की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस ने चीन की अर्थव्यवस्था को एक बड़ा झटका दिया है। अब यह पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बन चुका है।

क्रूज में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाया जाएगा

जापान में क्रूज पर फंसे भारतीय नागरिकों को बुधवार को वापस लाया जाएगा। टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि इस चार्टर्ड विमान में केवल वही भारतीय यात्रा कर सकेंगे जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। जापान के तट पर खड़े इस डायमंड प्रिसेंस क्रूज पर कुल 138 भारतीय हैं और यहां इनमें अब तक 16 लोगों को कोरोना से पीड़ित पाया गया है। 



मिशन ने एक ट्वीट में यह जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी लोगों का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया है कि डायमंड प्रिंसेस क्रूज के उन भारतीयों को ही लाया जाएगा जो इसकी सहमति देंगे और उनके टेस्ट में कोरोना का वायरस नेगेटिव आया है। यानी कम से कम 122 भारतीयों को वापस लाया जा रहा है। इस क्रूज पर करीब 3700 लोग सवार थे जिनमें से अब करीब एक हजार लोग रह गए हैं और शेष को जाने की इजाजत मिल गई है। 

क्रूज पर मौजूद चार लोगों की कोरोनावायरस की वजह से मौत हो चुकी है। यह क्रूज यहां तीन फरवरी को पहुंचा था और तब से ये लोग इसी पर्यटक जहाज में ही रह रहे हैं। दूतावास ने बताया कि इस संबंध में उन्हें एक ईमेल एडवाइजरी भेज दी गई है। इन 138 भारतीयों में छह मुसाफिर और 132 लोग चालक दल के सदस्य हैं। 

चीन में मृतकों की संख्या 2,700 से अधिक 

चीन में कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में आकर 52 लोगों की मौत होने के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 2,715 पहुंच गया। वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या 78,064 पहुंच गई है। हालांकि सीओवीआईडी-19 (कोरोनावायरस) का प्रकोप कम हो रहा है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि हुबेई से 52 लोगों की मौत की खबर मिली है और देशभर में कोरोना वायरस के 406 नए मामले सामने आए हैं। आयोग ने कहा कि मंगलवार को 439 नए संदिग्ध मामलों का पता चला, हालांकि गंभीर मामलों की संख्या में 374 की कमी आई, अब ऐसे मामलों की संख्या घटकर 8,752 रह गई है। कुल 29,745 लोगों को तबियत में सुधार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना की चपेट में

कोरोनावायरस की दिक्कत से जूझ रहे ईरान के उप स्वास्थ्य मंत्री खुद इससे संक्रमित हो गए हैं। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि मंत्री इराज हरीरकी का टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह खुद आगे बढ़कर इस बीमारी के सामना करने के उपायों पर ध्यान दे रहे थे।

वहीं, ईरान ने मंगलवार को तीन और मौतों और संक्रमण के 34 नए मामलों की पुष्टि की जिससे देश में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 और संक्रमित लोगों की संख्या 95 हो गई है।

आस्ट्रिया भी कोरोना की चपेट में आया

विज्ञापन

इटली से सीमाओं का साझा करने वाले देश आस्ट्रिया भी इस बीमारी की चपेट में आए देश में शामिल हो गया है। यहां दो लोग इस बीमारी से पीड़ित होने की पुष्टि की गई है। इसके अलावा स्विटजरलैंड, स्पेन में भी एक एक मामला सामने आया है। स्पेन के एक कोस्टा अदेजा पैलेस होटल को ही लॉक डाउन कर दिया गया है। इस होटल में इटली से एक डॉक्टर आया था। यह डॉक्टर अब कोरोना से संक्रमित हो गया है।

दक्षिण कोरिया में 11 मरे, 1000 प्रभावित

दक्षिण कोरिया में भी कोरोना का प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है। यहां इस बीमारी की वजह से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 977 लोग संक्रमण से जूझ रहे हैं। कोरिया ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दो लाख नागरिकों की जांच का फैसला किया है। 

दक्षिण कोरिया में अमेरिकी सैनिक कोरोना वायरस की चपेट में 

दक्षिण कोरिया में तैनात अमेरिका का एक सैनिक कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। कमांडर्स ने बुधवार को यह जानकारी दी। किसी अमेरिकी सैनिक के कोरोनावायरस की चपेट में आने का यह पहला मामला है। यूएस फोर्सेज कोरिया ने एक बयान में बताया कि यह सैनिक दक्षिण कोरिया में कोरोनावायरस से सबसे अधिक प्रभावित शहर दाएगू से 30 किलोमीटर उत्तर में स्थित कैम्प कैरोल में तैनात था। उसे उसके घर में ही अलग रखा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें