फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: 24 घंटे में रूस में कोरोना के 18,648 नए मामले, 355 लोगों की हुई मौत

Wed, 04 Nov 2020 01:42 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मॉस्को
विज्ञापन
कोरोना वायरस - प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

रूस में कोरोना के 18,648 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 5150 केस अकेले राजधानी मास्को में मिले। बीते 24 घंटे में रूस में 355 लोगों की इस महामारी से मौत हो गई। यहां 16,73,686 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 28,828 की मौत हुई है।

विज्ञापन


यूक्रेन में 8899 नए मरीज मिले-
यूक्रेन में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार को देश में 8899 नए मरीज मिले, जो एक दिन में सर्वाधिक है। यहां 4,11,093 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 7532 की मौत हुई है।

मैक्सिको में मिले 3763 मरीज
लैटिन अमेरिकी देश मैक्सिको में कोरोना संक्रमण के 3763 नए केस सामने आए, जबकि 205 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 9,33,155 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 92,100 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


चेक गणराज्य में 255 की मौत
यूरोपीय देश चेक गणराज्य में कोरोना के 9241 नए मरीज मिले और 255 लोगों की मौत हो गई। एक करोड़ सात लाख की आबादी वाले इस देश में 3,50,896 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 3654 की जान जा चुकी है।

फिलीपींस में 49 मरे, 1772 संक्रमित
फिलीपींस में 1772 नए संक्रमित मिले और 49 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। 3,87,161 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं और 7318 की मौत हुई है।

चीन में 49 नए मामले सामने रिपोर्ट
चीन में कोरोना के 49 नए मरीज मिले हैं। इनमें से चार भारत समेत 44 संक्रमित दूसरे देशों से चीन आए हैं। चीन में 86,070 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 4634 की मौत हुई है।
विज्ञापन


जर्मनी में संक्रमण के 15,352 नए केस
जर्मनी में संक्रमण के 15,352 नए केस मिले और 131 मरीजों की मौत हो गई। यहां 560379 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 10,661 की अब तक मौत हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें