फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के जॉर्जिया में एक कुत्ता कोरोना वायरस से संक्रमित, अबतक दो कुत्ते पॉजिटिव

Sat, 04 Jul 2020 12:15 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जॉर्जिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

दुनिया में अब कोरोना वायरस के जानवरों में पाए जाने के संकेत दिखने लगे हैं। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में एक कुत्ते में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है और ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना से संक्रमित होने वाला अमेरिका में यह दूसरा कुत्ता है। 

विज्ञापन



अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि एक छह साल का मिश्रित नस्ल का कुत्ता कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उन्होंन बताया कि कुत्ते के संक्रमित पाए जाने से पहले उसके मालिक कोविड-19 से संक्रमित थे और फिर कुत्ते को तंत्रिका संबंध बीमारी होने का पता चला, जिसके बाद टेस्ट करने पर पता चला कि कुत्ते में कोरोना वायरस का संक्रमण है।
 
स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कोरोना में कोरोना की बीमारी बढ़ने के बाद उसे आखिर में मौत दे दी गई। अधिकारियों ने बताया कि कुत्ते की तंत्रिका संबंधी बीमारी का कोविड-19 से कुछ लेना-देना नहीं है। अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक अभी तक उपलब्ध सीमित जानकारी के आधार पर पालतू जानवरों से लोगों तक कोरोना वायरस के फैलने का खतरा बहुत कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें