फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in World: न्यूयॉर्क में कम हुआ कोरोना वायरस का असर, एक दिन में सबसे कम पांच लोगों की मौत

Mon, 29 Jun 2020 10:22 AM IST
आसिम खान पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका में कोरोना वायरस से कभी सबसे अधिक प्रभावित रहे न्यूयॉर्क राज्य में शनिवार को इस घातक वायरस से महज पांच लोगों की मौत हुई। राज्य में 15 मार्च के बाद से एक दिन में मरने वाले लोगों की यह सबसे कम संख्या है। शनिवार से एक दिन पहले 13 लोगों की मौत हुई थी। 

विज्ञापन


अप्रैल में वैश्विक महामारी के चरम पर पहुंचने के दौरान, कोरोना वायरस से एक दिन में करीब 800 लोगों की मौत हो रही थी। गवर्नर एंड्रियू क्यूमो ने एनबीसी के मीट द प्रेस के साथ एक साक्षात्कार में कहा, हम अब ठीक दूसरी तरफ हैं। 

राज्य के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से हुई मौत के मामले में न्यूयॉर्क अब भी देश में सबसे ऊपर है जहां अब तक कुल 25,000 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। इन आंकड़ों में वे लोग शामिल नहीं हैं जिनके इस बीमारी से मारे जाने की आशंका है।
विज्ञापन


इस बीच, 900 से कम मरीजों को कोविड-19 के चलते शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जबकि अप्रैल में यह संख्या 18,000 से अधिक थी। गवर्नर ने आगाह किया कि अगर न्यूयॉर्कवासी लापरवाही बरतेंगे और सामाजिक दूरी एवं मास्क पहनने संबंधी नियमों का पालन नहीं करेंगे तो यह संख्या फिर से बढ़ सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें