फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से पहली मौत, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 189 हुई

Tue, 17 Mar 2020 02:44 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से पहली मौत हो गई है वहीं, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 189 हो गई है। एक अधिकारी ने कहा कि ईरान की सीमा से लगे पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 155 हो गई, जिससे देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 189 हो गई है। 

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि सिंध में 155, खैबर पख्तूनख्वा में 15, बलूचिस्तान में 10, गिलगित-बाल्टिस्तान में पांच, इस्लामाबाद में दो और पंजाब में एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।

इससे पहले सिंध प्रांत की सरकार के प्रवक्ता मुर्तजा वहाब ने कहा था कि 119 मरीज उन यात्रियों में से हैं जो तफतान से सुक्कुर आए थे। इस बीच, सरकार महामारी के प्रसार की रोकथाम के लिए कदम उठा रही है। इसके मद्देनजर पंजाब प्रांत ने त्वरित तैयारियों के तहत सभी सरकारी विश्वविद्यालयों और छात्रावासों को पृथक केंद्रों में तब्दील किया गया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को कहा था कि वह देश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर घोषणा की कि वह इससे निपटने के लिए उपायों के बारे में लोगों को विश्वास में लेने के लिए जल्द ही देश को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें