फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: चीन से 361 बांग्लादेशी नागरिक लाए गए वापस, दो हफ्ते डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे

Fri, 31 Jan 2020 07:31 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

बांग्लादेश शनिवार तक अपने 361 नागरिकों को चीन के वुहान शहर से वापस ला रहा है। बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मलिक ने भरोसा जताया है कि जानलेवा कोरोनावायरस के आतंक से परेशान बांग्लादेश के ये नागरिक सुरक्षित वापस आ जाएंगे। 

विज्ञापन


बांग्लादेश का एक विमान पांच डॉक्टर्स की टीम के साथ वुहान पहुंच चुका है और शनिवार तक उन लोगों की पूरी तरह जांच पड़ताल करके उन्हें वापस ले आया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि इन लोगों को पहले अश्कोना कैंप ले जाया जाएगा जहां इन्हें 14 दिनों की निगरानी में रखा जाएगा। अगर दो हफ्तों में इनमें से किसी में भी वायरस का असर दिखा तो उसे कुर्मीटोला अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

बांग्लादेश ने चीन से लाए जा रहे लोगों के परिवारवालों से धैर्य से काम लेने को कहा है और स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उनसे सहयोग करने की अपील की है। बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमेन ने कहा कि सरकार इस बात का पूरी तरह एहतियात बरत रही है कि किसी भी तरह यह वायरस देश में न पहुंचे। वुहान से बांग्लादेश आने वाले 361 लोगों में 19 परिवार के सदस्य हैं। इनमें दो साल से कम उम्र के दो बच्चे समेत कुल 18 बच्चे हैं।
विज्ञापन


कम्युनिस्ट पार्टी ने और वैक्सीन मंगवाई

उधर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की पहल पर इस खतरे से निपटने के लिए दवाइयां और वैक्सीन की ज्यादा से ज्यादा खेप मंगवाई जा रही है। कम्युनिस्ट पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता अलग अलग टास्कफोर्स बनाकर इस खतरे से निपटने के लिए बेहद करीबी निगरानी कर रहे हैं और हर संभव मदद मुहैय्या कराने की कोशिशों में लगे हैं। उनकी कोशिश है कि दवाओं और वैक्सीन सही हाथों में पहुंचे और उसका सही इस्तेमाल हो सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें