फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान : वैक्सीन के नाम पर कालाबाजारी, टीके की दो खुराक की कीमत 12,000 रुपये

Wed, 07 Apr 2021 03:35 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

  • पाकिस्तान में कोरोना वैक्सीन के नाम पर कालाबाजारी
  • स्पुतनिक-वी की एक खुराक की कीमत 12,000 रुपये
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया में कोरोना वयारस तेजी से फैल रहा है और इस संक्रमण के नए से नए वेरिएंट सामने निकलकर आ रहे हैं। दुनियाभर में मुफ्त टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। सभी देशों की सरकारों की यही कोशिश है कि वो अपने देश के ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को कोरोना की टीका लगवाएं।

विज्ञापन


इसी बीच पाकिस्तान से वैक्सीन की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। पाकिस्तान में रूस की स्पुतनिक-वी की खुराक लगवाने के लिए नागरिकों को 12,000 पाकिस्तानी रुपये यानी कि 5,800 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। एक तरफ जहां भारत ने वैक्सीनेशन अभियान को तेज करने के लिए टीके के निर्यात को अस्थायी तौर पर रोक दिया है तो वहीं पाकिस्तान जैसा एक देश हैं, जहां वैक्सीन के नाम पर भी भ्रष्टाचार हो रहा है। 



पाकिस्तान में सरकारी वैक्सीन केवल फ्रंटलाइन वर्कर्स और 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ही लगाई जा रही है। यही नहीं पाकिस्तान में महंगी वैक्सीन के अलावा लोगों के सामने एक और समस्या है। पाकिस्तान में वैक्सीन लगवाने के लिए इतने पैसे देने के बाद भी स्थानीय लोगों को घंटों वहां इंतजार करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें