ह्यूस्टन विवि के एक छात्र ने लिव्ड हिंदू रिलीजन पाठ्यक्रम को लेकर शिकायत की थी। इसे लेकर विवि ने कहा कि ह्यूस्टन विवि शैक्षिणिक स्वतंत्रता को महत्व देता है। इसमें संकाय को उनके शिक्षण में जटिल और चुनौतीपूर्ण विषयों का पता लगाने की अनुमति दी जाती है। इस आधार पर पाठ्यक्रम तय किए जाते हैं।
ह्यूस्टन विश्वविद्यालय में हिंदू धर्म पाठ्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक छात्र की ओर से पाठ्यक्रम को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इस पर विवि प्रशासन ने अपनी सफाई दी है। विवि ने कहा है कि हम शैक्षिणिक स्वतंत्रता को महत्व देते हैं। संस्थान ने पाठ्यक्रम के महत्व और शामिल तथ्यों को लेकर छात्र से भी बात की है।
विज्ञापन
ह्यूस्टन विवि के एक छात्र ने लिव्ड हिंदू रिलीजन पाठ्यक्रम को लेकर शिकायत की थी। इसे लेकर विवि ने कहा कि ह्यूस्टन विवि शैक्षिणिक स्वतंत्रता को महत्व देता है। इसमें संकाय को उनके शिक्षण में जटिल और चुनौतीपूर्ण विषयों का पता लगाने की अनुमति दी जाती है। इस आधार पर पाठ्यक्रम तय किए जाते हैं।
विवि ने कहा कि लिव्ड हिंदू रिलीजन पाठ्यक्रम धार्मिक अध्ययन के शैक्षणिक अनुशासन पर आधारित है। इसमें हिंदू, बौद्ध और ईसाई धर्म में निहित परंपराओं और धार्मिक आंदोलनों को समझने के लिए विश्लेषणात्मक उपकरण के तौर पर कट्टरपंथ शब्द का उपयोग किया है।
विवि ने कहा कि धार्मिक अध्ययन में कट्टरवाद ऐसे आंदोलन के बारे में हैं जो धर्म के सच्चे और मूल संस्करण को संरक्षित करता है। कट्टरवाद का अध्ययन निर्णय या पूर्वाग्रह नहीं है, बल्कि यह समझने का तरीका है कि धर्म कैसे विकसित होते हैं। धार्मिक अध्ययन में कट्टरवाद का उपयोग एक अकादमिक अवधारणा है, विवादास्पद नहीं है।
विवि ने प्रोफेसर आरोन माइकल उल्ले का बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि इस पाठ्यक्रम की कार्यप्रणाली का सार किसी भी निर्धारित धर्मशास्त्र के बजाय वर्णनात्मक विज्ञान का उपयोग करना है। पाठ्यक्रम में मैंने दक्षिण एशिया के इतिहास में हिंदू जैसे धर्म के परिष्कार, तर्कसंगतता और ऐतिहासिक जटिलता को दर्शाया है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म को कई तरीकों से परिभाषित किया गया है। पाठ्यक्रम में आवश्यक हिंदू धर्म प्रस्तावित नहीं है। क्योंकि हिंदू धर्म इतना विशाल है कि कोई इसको समाहित नहीं कर सकता।