फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के खिलाफ साजिश: अफगानिस्तान में भारत के प्रभाव को कम करना चाहेगा पाक, तालिबान से बढ़ा रहा दोस्ती का हाथ

Sat, 21 Aug 2021 04:28 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

तालिबान के काबुल की सत्ता पर काबिज होते ही पाकिस्तान ने रणनीति बदलनी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के आधार पर पाकिस्तान अब अफगान में छिड़े गृहयुद्ध को खत्म करना चाहेगा और अपना प्रभाव बढ़ाना चाहेगा।  
 
विज्ञापन
काबुल में तालिबानी लड़ाके - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद पाकिस्तान ने भी अपनी सैन्य रणनीति को बदलना शुरू कर दिया है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर अमेरिकी सरकार ने बताया कि पाकिस्तान अब अफगानिस्तान में भारत के प्रभाव को कम करने के लिए काम करेगा। इसके साथ ही उसका मकसद सीमा पर छिड़े अफगानी गृह युद्ध को खत्म करना होगा। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया कि पाकिस्तान अब तालिबान के साथ सामंजस्य बनाने के लिए शांतिवार्ता जारी रखेगा।

विज्ञापन


अफगानिस्तान के गृह युद्ध ने पाकिस्तान की बढ़ाई परेशानी
एक अप्रैल से 30 जून की रिपोर्ट के आधार पर पाकिस्तानी सरकार अफगानिस्तान में छिड़े गृह युद्ध को लेकर चिंतित है। क्योंकि, यह गृह युद्ध पाकिस्तान को अफगानिस्तान में प्रभाव बढ़ाने में मुश्किल पैदा करेगा और पाकिस्तान के खिलाफ विरोध पैदा कर देगा। 

तालिबान को मिल रहा वित्तीय सहयोग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में अफगान-तालिबान के लिए वित्तीय योगदान बढ़ गया है। अफगानी-तालिबानी पाकिस्तान के नजदीकी बाजारों में खुलेआम घूमते देखे जा सकते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि तालिबानी आतंकी अब दुकानदारों से 50 डॉलर से अधिक पैसा मांगते हैं और अब यह बहुत आम हो चुका है। 
विज्ञापन


तालिबान इस्लामिक अमीरात के विरोध में ईरान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान ने अफगानिस्तान से अमेरिका की सैन्य वापसी के कदम का स्वागत किया है, लेकिन अफगानिस्तान के हालात को लेकर चिंतित भी है। रिपोर्ट के आधार पर यह बताया गया है कि ईरान अफगानिस्तान में अपना प्रभाव बनाए रखना चाहेगा। इसलिए वह नई तालिबान सरकार से भी सामंजस्य स्थापित करना चाहेगा। हालांकि, वह तालिबान इस्लामिक अमीरात के गठन के विरोध में है। एक रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि तालिबान नई सीमाओं को हथियाना जारी रखेगा। 
विज्ञापन


उधर, रिपोर्ट के अनुसार नॉदर्न अलायंस फिर से सक्रिय हो गया है और उसने तालिबान के खिलाफ सेना बनानी शुरू कर दी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें