तहरीक-ए-इंसाफ के वरिष्ठ नेता शेर अफजल मारवात के एक बयान ने पार्टी के भीतर राजनीतिक हलचल मच गई है। उन्होंने कहा, इमरान खान अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि पार्टी ने उनके बयान से किनारा किया।
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर राजनीतिक गलियारों में तमाम अटकलें लगाई जा रही है। उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ नेता के एक बयान ने हलचल मचा दी है। पार्टी नेता ने कहा कि पार्टी के अंदर होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए इमरान खान चुनाव नहीं लडेंगे। इस बयान के बाद पार्टी के भीतर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि वरिष्ठ नेता के बयान से तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने भी किनारा कर लिया है।
विज्ञापन
वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीटीआई के अध्यक्ष पद के लिए गोहर खान उम्मीदवार हो सकती है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर अफजल मारवात ने मंगलवार को कहा, पार्टी आंतरिक चुनावों की ओर बढ़ रही है। इमरान खान अभी रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद है। मारवात के बयान के बावजूद पीटीआई ने दावा किया कि इमरान खान की अपने पद हटने की कोई मंशा नहीं है।
बता दें आठ फरवरी को पाकिस्तान में आम चुनाव है। इससे पहले अपने चुनाव चिन्ह बल्ले को बरकार रखने के लिए चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित 20 दिन की समय सीमा के भीतर पार्टी के अंदर चुनाव कराने की तैयारी है। पीटीआई ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए तमाम अटकलों पर विराम लगाया है। जिसमें कहा गया कि पार्टी के भीतर चुनाव कराने के संबंध में सभी मुद्दों पर चर्चा चल रही है। हालांकि इससे पूर्व पार्टी के कई नेताओं ने भी पुष्टि की थी की इमरान खान पार्टी के भीतर हो रहे चुनाव में प्रतिभाग नहीं करेंगे। जिसकी अंतिम घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन
पार्टी द्वारा तमाम बयानों को खारिज करने के बाद भी वरिष्ठ नेता मारवत अपनी बात पर अड़े हुए हैं। उन्होंने पोस्ट लिखते हुए कहा,' पार्टी में होने वाले चुनाव के बारे में जो भी मैंने कहा वह सब सही है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, यदि यह सच है तो यह घटनाक्रम पार्टी के गठन के बाद से प्रमुख पद पर इमरान खान के कार्यकाल का अंत होगा।