फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजा में संघर्ष: इस्राइल के बराबर तो नहीं, लेकिन कम भी नहीं है हमास की ताकत, जानिए कौन हैं मददगार

Fri, 14 May 2021 05:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेलअवीव

सार

इस्राइल व फलस्तीन के बीच जारी संघर्ष के बीच यह सवाल उठने लगा है कि आखिर हमास की ताकत कितनी है? उसके मददगार कौन-कौन हैं?
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते तीन-चार दिनों से इस्राइल व फलस्तीन के बीच सशस्त्र संघर्ष जारी है। दोनों ओर मौतें हो रही हैं। हालांकि इस्राइल में कम मौतें हो रही हैं, लेकिन उससे मुकाबला कर रहा हमास भी डटा हुआ है। वह इस्राइल के बराबर तो नहीं उससे बहुत कमजोर भी नहीं है। उसके मित्र देश भी हैं, जो उसकी मदद कर रहे हैं। हालांकि इस्राइल की ताकत किसी से छिपी नहीं है। 

विज्ञापन


फलस्तीन की आजादी के लिए संघर्ष कर रहा हमास और इस्लामिक जिहाद इस्राइल से बराबरी तो कतई नहीं कर सकते, लेकिन उसे नुकसान पहुंचाने की ताकत रखते हैं। ये पहले भी कई बार इस्राइल पर हमले कर चुके हैं। फलस्तीन के पास जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलें हैं। हमास ने पिछले दिनों टैंक रोधी लक्षित मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया था। 

मिस्र दे रहा मिसाइलें
माना जा रहा है कि हमास व फलस्तीन को ये मिसाइलें मिस्र दे रहा है। उसके सिनाई प्रायद्वीप से सुरंगों के माध्यम से हमास तक ये पहुंची हैं। यह भी कहा जा रहा है कि हमास और 'इस्लामिक जिहाद' के पास हथियारों का जो जखीरा है, उसका निर्माण गाजा पट्टी में हो रहा है। इनसे वह इस्राइल में काफी अंदर तक मार कर सकता है। 
विज्ञापन


ईरान से पहुंच रही तकनीकी मदद
फलस्तीन के कब्जे वाली गाजा पट्टी में हमास व अन्य उग्रवादी गुटों के पास आधुनिक हथियार बनाने की तकनीक ईरान से पहुंच रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि गाजा पट्टी में हथियार कारखाने ईरान की मदद से चल रहे हैं। इसीलिए इस्राइल इन्हें निशाना बना रहा है। 

हथियारों का स्टॉक है हमास के पास
जानकारों का कहना है कि फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के पास हथियारों का भारी स्टॉक है। इनमें अलग-अलग किस्म के हथियार शामिल हैं। उसने इस्राइल की ओर कई तरह की मिसाइलें दागी हैं। ये भारी विस्फोटकों से लैस हैं। 

कासम मिसाइलों की रेंज 10 किमी ही है, लेकिन मारक क्षमता अधिक है। हमास के पास कुदस 101, मिसाइलें, ग्रैड सिस्टम और सेजिल 55 मिसाइलें भी हैं। कम दूरी तक मार करने वाले मोर्टार तो पहले से हैं। इसके अलावा हमास के पास 200 किमी तक मारक क्षमता वाली मिसाइलें भी हैं। इनमें एम-75, फज्र व अन्य मिसाइलें भी हैं। 

इस्राइल को एंटी मिसाइल सिस्टम बचा रहा
इस्राइल पर हमास ने बीते तीन दिनों में एक हजार से ज्यादा मिसाइलें या रॉकेट दागे हैं। इनमें से 200 तो गाजा में ही गिर गए। इस्राइली सेना का कहना है कि उसकी ओर आने वाली 90 फीसदी मिसाइलों को उसका 'आयरन डोम एंटी मिसाइल सिस्टम' ही रोक कर नष्ट कर देता है। इस्राइल के पास अन्य तमाम आधुनिक हथियार व दुनिया का सबसे शक्तिशाली इलेक्ट्रॉनिक डिफेंस व खुफिया सिस्टम है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें