फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंता: दुबले हुए किम जोंग तो उत्तर कोरिया के नागरिकों को निकले आंसू, 20 किलो घट चुका है वजन

Sun, 27 Jun 2021 09:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल

सार

तानाशाह किम जोंग उन को लेकर उत्तर कोरिया के लोग चिंतित होने लगे हैं। बताया जा रहा है कि उनका वजन 20 किलो कम हो चुका है। 
 
विज्ञापन
kim jong un - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन को लेकर देश के नागरिक चिंतित होने लगे हैं। सरकारी प्रसारक ने दावा किया है कि उनकी यह देश लोगों के आंसू छलकने लगे। इस माह के आरंभ में खबर आई थी कि किम का वजन 20 किलो कम हो गया है। हष्ट पुष्ट नजर आने वाले तानाशाह की यह छवि देखकर अब लोगों को आशंकाएं होने लगी हैं। 

विज्ञापन


उत्तर कोरिया के सरकारी ब्रॉडकास्टर केआरटी से शुक्रवार को चर्चा में एक व्यक्ति ने कहा कि हमारे नेता का इतना दुबला होना दिल दुखाने वाला है। इस व्यक्ति ने कहा कि सभी लोग कह रहे हैं कि अपने नेता की यह दशा देख उनके आंसू छलक रहे हैं। 



बता दें, हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 37 साल के किम जोंग उन का वजन उल्लेखनीय रूप से कम हुआ है। एक वीडियो क्लिप, जिसकी रॉयटर ने पुष्टि नहीं की है, में प्योंगयांग के लोग एक कार्यक्रम को बड़ी स्क्रीन पर देखते नजर आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में किम जोंग उन भी शरीक हुए थे। इसका आयोजन वर्कर्स पार्टी आफ कोरिया के पदाधिकारी शामिल हुए थे।इसमें उनकी हालत देखकर लोगों के आंसू छलक पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें