फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से मुकाबला: भारत से रिश्तों को लेकर अमेरिका की संसद में विधेयक पेश

Sat, 10 Apr 2021 02:08 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन

सार

  • विधेयक में चीन से प्रतिस्पर्धा के लिए क्वाड पहल को प्रोत्साहन देने और भारत-अमेरिका की द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय भागीदारी को प्रगाढ़ करने की बात कही गई है
विज्ञापन
भारत-अमेरिका के रिश्ते - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के दो प्रभावशाली सीनेटरों ने एक प्रमुख द्विदलीय व्यापक विधेयक संसद में पेश किया है। इसमें चीन से प्रतिस्पर्धा के लिए देश की क्षमता को बढ़ाने, क्वाड पहल को प्रोत्साहन देने और भारत-अमेरिका की द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय भागीदारी को प्रगाढ़ करने की बात कही गई है। 

विज्ञापन


सांसद एवं सीनेट की प्रभावशाली विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष रॉबर्ट मेनेंडेज ने कहा कि विधेयक ‘स्ट्रैटजिक कॉम्पिटिशन एक्ट ऑफ 2021’ अमेरिका की राष्ट्रीय एवं आर्थिक सुरक्षा को लेकर चीन द्वारा पैदा की गई चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए हिंद-प्रशांत रणनीति के तहत देश के सभी सामरिक, आर्थिक और राजनयिक नीति को समाहित करेगा।

प्रभावशाली सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज ने जिम रिस्च के साथ रखा 280 पेजों वाला बिल
मेनेंडेज ने रैंकिंग सदस्य जिम रिस्च के साथ 280 पेजों वाला अधिनियम पेश किया है। सीनेट की विदेश मामलों की समिति इस विधेयक पर चर्चा करने वाली है और 14 अप्रैल को मतदान होगा जिसके बाद इसे सीनेट भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


मेनेंडेज ने कहा कि यह विधेयक इस बात को स्वीकारता है कि मौजूदा समय एक एकीकृत और सामरिक प्रतिक्रिया देने का है ताकि अमेरिकी नेतृत्व को फिर से उभारा जाए। साथ ही चीन से प्रतिस्पर्धा के लिए निवेश किया जाए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें