फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाइट हाउस में प्रस्तुति देंगे उत्तर प्रदेश के कॉमेडी कलाकार हसन मिन्हाज

Thu, 20 Feb 2020 04:44 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हसन मिन्हाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय मूल के प्रख्यात अमेरिकी कॉमेडियन हसन मिन्हाज व्हाइट हाउस पत्रकार संगठन के वार्षिक रात्रि भोज में प्रस्तुति देंगे। वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के आलोचक रहे हैं। मिन्हाज के माता-पिता उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस पत्रकार संगठन (डब्ल्यूएचसीए) के वार्षिक रात्रि भोज में 25 अप्रैल को अभिनेता केनन थॉम्पसन और नाइट लाइव के सदस्य भी अपनी प्रस्तुति देंगे। डब्ल्यूएचसीए ने घोषणा की कि हसन मिन्हाज रात्रि भोज में अपनी प्रस्तुति देंगे। 

डब्ल्यूएचसीए के अध्यक्ष और एबीसी न्यूज के मुख्य व्हाइट हाउस संवाददाता जोनाथन कार्ल ने बताया, ‘अमेरिका में केनन और हसन अच्छा मनोरंजन करने वाले कलाकार हैं। मैं खुश हूं कि वे हमारे लोकतंत्र में स्वतंत्र प्रेस की भूमिका निभाने में मदद करेंगे।’ राष्ट्रपति ट्रंप पिछले तीन वर्षों से डब्ल्यूएचसीए के रात्रि भोज में नहीं आ रहे हैं और इस वर्ष भी उनके आने की संभावना नहीं दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें