फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर तनाव के चलते पाकिस्तान ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें की रद्द

Thu, 28 Feb 2019 05:33 AM IST
रचना शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Pakistan International Airlines
विज्ञापन
सीमा पर बढ़ते तनाव के चलते पाकिस्तान ने अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बंद करने का फैसला लिया है। यह फैसला पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) ने लिया है। सीएए ने अपने अगले आदेश तक सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। 
विज्ञापन


                   

वहीं इससे पहले बुधवार सुबह भारत और पाकिस्तान की ओर से हुई कार्रवाइयों के बाद अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने भारत और पाकिस्तान की वायु सीमा (एयरस्पेस) से आवाजाही से परहेज किया। कई एयरलाइंस ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का रूट डायवर्ट कर दिया है तो वहीं कई विमानों को वापस बुला लिया था। 
विज्ञापन


इधर, भारत ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर समेत अपने कई एयरपोर्ट से सिविल और व्यवसायिक उड़ाने रद्द कर दी थीं। वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान ने लाहौर, इस्लामाबाद, मुल्तान, फैसलाबाद, सियालकोट से उड़ाने रद्द कर कीं। श्रीनगर में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी ने बताया कि आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए व्यावसायिक विमानों की आवाजाही को अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया गया है। 

वापस बुलाई गईं विमानें, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में भारतीय वायुसेना के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के फौरन बाद बुधवार को श्रीनगर, जम्मू एवं लेह हवाईअड्डों समेत पांच हवाईअड्डों पर व्यावसायिक विमानों की आवाजाही बंद कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला करने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए इन हवाईअड्डों को बंद किया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक चंडीगढ़ और अमृतसर के हवाईअड्डों को भी बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें हवाई यातायात कंट्रोलरों से निर्देश मिले हैं कि हवाईअड्डों को व्यावसायिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जम्मू, लेह और श्रीनगर हवाईअड्डों की तरफ जा रहे कुछ विमानों को वापस उन हवाईअड्डों पर भेज दिया गया है जहां से उन्होंने उड़ान भरी थी। नियंत्रण रेखा के दोनों तरफ से गोलाबारी बढ़ जाने से सुरक्षाबलों और अन्य प्रतिष्ठानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें