बांग्लादेश के सबसे लोकप्रिय बांग्ला ब्लॉग साइट को दूरसंचार नियामकों ने बंद कर दिया है। इस कदम की आलोचकों ने बुधवार को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताकर निंदा की है। ऑनलाइन पोर्नोग्राफी एवं गैंबलिंग पर कार्रवाई के तहत इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को 20,000 से ज्यादा वेबसाइट को बंद करने का आदेश दिया गया।
समवेयरइनब्लॉग डॉट नेट प्लेटफॉर्म का नाम भी इन वेबसाइट में शामिल था। लेकिन इस वेबसाइट का कहना है कि उसने किसी भी आपत्तिजनक सामग्री को जगह नहीं दी है। साथ ही कहा कि यह कार्रवाई नियंत्रण लगाने का स्पष्ट प्रयास है।
इस साइट पर ढाई लाख से अधिक ब्लॉगर इसके सदस्य हैं। इस कार्रवाई में गूगल बुक्स के बांग्ला संस्करण के साथ-साथ टिकटॉक एवं बीगो जैसे प्रसिद्ध सोशल मीडिया ऐप को भी बंद कर दिया गया है। ब्लॉगिंग साइट के संचालक एवं प्रवक्ता मोजादिद अल फसानी ने कहा, ‘हमें यह जानकर बहुत हैरानी हुई कि हमारे ब्लॉग को काली सूची में डाल दिया गया है और ब्लॉक कर दिया गया है।’