फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-Venezuela Row: अमेरिकी कार्रवाई में सिलिया फ्लोरेस को लगी गंभीर चोटें; मादुरो के बेटे का आरोप- यह अपहरण है

Tue, 06 Jan 2026 01:45 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

वेनेजुएला के अपस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के दौरान गंभीर चोटें लगी है। ये दावा उनके वकील ने न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत में जज के समक्ष किया है। वहीं मादुरो के बेटे मादुरो गुएरा ने अमेरिका पर अपने पिता का अपहरण करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अमेरिका के कब्जे में निकोलस मादुरो और सिलिया फ्लोरेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेनेजुएला में अमेरिकी सेना की कार्रवाई के दौरान सिलिया फ्लोरेस को गंभीर चोटें आई हैं। सिलिया फ्लोरेस, अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की पत्नी हैं। उनके वकील मार्क डोनेली ने न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत में जज एल्विन हेलरस्टीन को बताया कि गिरफ्तारी (या वकील के शब्दों में अपहरण) के दौरान फ्लोरेस को सिर और पसलियों में चोट लगी हो सकती है। पसलियों में फ्रैक्चर या गंभीर सूजन की आशंका जताई गई है और उनके मेडिकल परीक्षण की जरूरत बताई गई है। अदालत में पेशी के समय उनके सिर पर पट्टियां भी देखी गईं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 'मैं दोषी नहीं...अब भी वेनेजुएला का राष्ट्रपति': मादुरो ने सभी आरोपों को किया खारिज, जानें सुनवाई में क्या हुआ

मादुरो-फ्लोरेस ने खुद को बताया निर्दोष
सोमवार को न्यूयॉर्क की अदालत में सिलिया फ्लोरेस और निकोलस मादुरो दोनों ने अपने ऊपर लगे ड्रग तस्करी और हथियारों से जुड़े आरोपों से इनकार किया और खुद को निर्दोष बताया। 
विज्ञापन


मेरे पिता का अमेरिका ने 'अपहरण' किया- गुएरा
उधर, मादुरो के बेटे निकोलस मादुरो गुएरा ने वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के सत्र में कहा कि उनके पिता का अमेरिका ने 'अपहरण' किया है। उन्होंने इसे वेनेजुएला की संप्रभुता का उल्लंघन बताया और कहा कि अगर किसी देश के राष्ट्रपति को इस तरह उठाया जा सकता है, तो कोई भी देश सुरक्षित नहीं है। मादुरो गुएरा ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हुए कहा कि उनके पिता, सिलिया फ्लोरेस और वेनेजुएला के समर्थन में वैश्विक एकजुटता जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित हैं और उनका परिवार उत्पीड़न का शिकार हो रहा है।




अमेरिका के दबाव से आजाद दिखने की कोशिश
वेनेजुएला सरकार ने सोमवार को देश और दुनिया को यह संदेश देने की कोशिश की कि वेनेजुएला अमेरिका के नियंत्रण में नहीं है और सरकार स्वतंत्र रूप से काम कर रही है। यह कदम उस समय उठाया गया, जब सप्ताहांत में अमेरिका ने बड़ी सैन्य कार्रवाई कर करीब 13 साल तक देश पर शासन करने वाले राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क ले गया।

संसद का शपथ ग्रहण, अमेरिका के खिलाफ तीखे बयान
राजधानी काराकास में सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े सांसदों ने तय कार्यक्रम के अनुसार नेशनल असेंबली के नए कार्यकाल (2031 तक) के लिए शपथ ग्रहण समारोह किया। इस दौरान अमेरिका की कार्रवाई की कड़ी निंदा की गई। मादुरो के बेटे निकोलस मादुरो गुएरा ने संसद में अपने पहले सार्वजनिक भाषण में कहा, 'अगर किसी देश के राष्ट्रपति के अपहरण को सामान्य बना दिया गया, तो कोई भी देश सुरक्षित नहीं रहेगा। आज वेनेजुएला है, कल कोई और देश हो सकता है।' उन्होंने अपने पिता और सौतेली मां सिलिया फ्लोरेस को तुरंत वेनेजुएला वापस भेजने की मांग की और अंतरराष्ट्रीय समर्थन की अपील की। साथ ही, उन्होंने अमेरिका में दायर मुकदमे में खुद को सह-आरोपी बनाए जाने को राजनीतिक साजिश बताया।

अमेरिका की अदालत में मादुरो की पेशी
उधर, मादुरो ने अमेरिका की अदालत में पहली बार पेश होकर ड्रग तस्करी से जुड़े आरोपों से इनकार किया। उन्होंने खुद को निर्दोष और ईमानदार इंसान बताया। अमेरिका का कहना है कि इन्हीं आरोपों के आधार पर उन्हें पकड़ा गया।

वेनेजुएला पर अमेरिका के अलग-अलग सुर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अस्थायी रूप से वेनेजुएला को चलाएगा, लेकिन विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने साफ किया कि अमेरिका रोजमर्रा का शासन नहीं करेगा, बल्कि सिर्फ तेल उद्योग पर लगे प्रतिबंध को लागू रखेगा। रुबियो ने कहा कि तेल उद्योग पर दबाव डालकर नीतियों में बदलाव और ड्रग तस्करी रोकने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें - टैरिफ से मजबूत अमेरिका: ट्रंप का दावा- 600 अरब डॉलर से ज्यादा की हो रही कमाई, राष्ट्रीय सुरक्षा में भी सुधार
विज्ञापन


नरम रुख अपनाती डेल्सी रोड्रिगेज
इस बीच, अंतरिम राष्ट्रपति घोषित की गईं डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिका के साथ सम्मानजनक संबंध रखने की बात कही। उन्होंने बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में रहकर सहयोग और साझा विकास पर काम किया जा सकता है। यह बयान ट्रंप की उस धमकी के बाद आया, जिसमें उन्होंने चेतावनी दी थी कि अमेरिकी मांगें न मानने पर उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

अमेरिकी दूतावास फिर खुल सकता है
अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने संकेत दिए हैं कि काराकास में अमेरिकी दूतावास दोबारा खोलने की शुरुआती तैयारी शुरू हो गई है। अगर ट्रंप प्रशासन फैसला करता है, तो जल्द ही अमेरिकी राजनयिक वेनेजुएला लौट सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें