फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर के जश्न में डूबे दुनिया भर के ईसाई

Sun, 01 Apr 2018 04:17 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया भर के ईसाई रविवार को 'ईस्टर' का त्योहार बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। 'पवित्र रविवार' से पहले ईसाई धर्म को मानने वाले लोग चर्च में 'पवित्र शनिवार' के मौके पर एक साथ इकट्ठे होते हैं। पोलैंड के वारसा में भी चर्च के पादरी 'ईस्टर विजिल सर्विस' के लिए इकट्ठा हुए थे। बेलारूस के एक गांव में सूर्यास्त के बाद कैथोलिक ईसाई 'ईस्टर फायर' के लिए इकट्ठा हुए। पारंपरिक रूप से ये आग मोमबत्ती जलाने के लिए लगाई जाती है। परंपरा के अनुसार चर्च का अंधेरा दूर करने के लिए पादरी जली हुई मोमबत्ती लेकर चर्च के अंदर जाता है।

विज्ञापन


वेटिकन में पोप फ्रांसिस ने शनिवार को सेंट पीटर के भव्य चर्च (बैसिलिका) में लोगों को संबोधित किया। ईसाई धर्म को अपनाने वाले नए लोगों के स्वागत के लिए ईस्टर का शनिवार प्रसिद्ध है। इस दौरान बिशप ने उनका बपतिस्मा संस्कार भी किया। कैलिफोर्निया के टोरेंस में भी बच्चों ने ईस्टर के त्योहार में हिस्सा लिया। अंडे चुनने के इस खेल में बच्चों के लिए 75,000 से भी ज्यादा रंग-बिरंगे अंडे रखे गए थे।

विज्ञापन

लेकिन स्विट्जरलैंड में बच्चों ने अंडों का कुछ अलग तरह से इस्तेमाल किया। उन्होंने अंडों पर रंग-बिरंगी चित्रकारी की। ईसाइयों में अंडों को यीशु के पुनर्जीवन का प्रतीक माना जाता है। फ्रांस के आर्ल्स में ईस्टर के उत्सव के दौरान रिंग में बुलफाइटिंग का कार्यक्रम चला। हर साल होने वाले 'फेरिया द पैक्वस' इवेंट से बुलफाइटिंग सीजन की शुरुआत होती है।

रोमानिया के बुखारेस्ट में 'ऑर्थोडॉक्स पाम संडे' से पहले पादरियों की भीड़ एक चर्च के पास लगी। कई चर्च अपने ईस्टर डेट जूलियन कैलेंडर के अनुसार मनाते हैं, पश्चिमी देशों में इस्तेमाल होने वाले ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार नहीं। इस साल ऑर्थोडॉक्स ईस्टर संडे 8 अप्रैल को मनाया जाएगा, जबकि वेस्टर्न ईस्टर एक अप्रैल को मनाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें