फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकंजा : शिनजियांग से आयात पर अमेरिका की पाबंदी से चीनी आपूर्ति शृंखला बाधित, ब्लिंकन बोले- जारी रहेगा अभियान

Tue, 05 Jul 2022 12:48 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

अमेरिकी प्रशासन ने कहा है कि वह नए कानून को सख्ती से लागू करेगा। इससे वाशिंगटन-बीजिंग में पहले से जारी तनाव और बढ़ेगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्त झाओ लिजियन ने माना कि यदि अधिनियम पूरी तरह लागू हुआ तो उत्पादन शृंखलाओं के बीच सहयोग गंभीर रूप से बाधित होगा।
विज्ञापन
आयात - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने चीन के शिनजियांग प्रांत से आयात हो रहे उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है। वह अपने सहयोगियों को इस प्रांत में उइगरों से जबरन काम कराए जाने व जातीय नरसंहार के खिलाफ संगठित कर रहा है। इस कार्रवाई ने चीन की आपूर्ति शृंखला को बाधित कर दिया है।

विज्ञापन


अमेरिकी कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (सीपीबी) ने 21 जून से उइगर जबरन श्रम रोधक अधिनियम लागू कर दिया है। राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा दिसंबर में हस्ताक्षर किए गए इस कानून में चीनी कंपनियों के लिए अमेरिकी प्रशासन को यह साबित करना बाध्यता होगी कि जो बेचा जाने वाला माल शिनजियांग क्षेत्र में जबरन श्रम करके तैयार नहीं करवाया गया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने एक रैली में कहा, हम चीन के खिलाफ अभियान जारी रखेंगे। इसका बुरा असर चीन की आपूर्ति शृंखला पर पड़ा है और उसे बड़ा घाटा हो रहा है।
विज्ञापन


कड़े कदम उठाएगा चीन
अमेरिकी प्रशासन ने कहा है कि वह नए कानून को सख्ती से लागू करेगा। इससे वाशिंगटन-बीजिंग में पहले से जारी तनाव और बढ़ेगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्त झाओ लिजियन ने माना कि यदि अधिनियम पूरी तरह लागू हुआ तो उत्पादन शृंखलाओं के बीच सहयोग गंभीर रूप से बाधित होगा और इन हालात में चीन अपने हितों के लिए कड़े कदम उठाएगा।

महिला अधिकारों की रक्षा में चीन नाकाम : रिपोर्ट
द न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में आठ बच्चों की मां ने उसके साथ हुए बुरे बर्ताव पर तीखी प्रतिक्रिया जताई। इस पर चीन ने सफाई दी लेकिन पूरे गांव को सील कर सच उजागर करने वालों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, तांग्शान शहर के एक रेस्तरां के बाहर महिलाओं के साथ मारपीट करने वाले पुरुषों पर चीन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे पता चलता है कि चीन महिला अधिकारों की रक्षा में नाकाम रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें