फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किसी भी तरह की कोताही नहीं बर्दाश्त की जाएगी- शी जिनपिंग

Fri, 08 May 2020 07:16 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

  • पार्टी की अहम बैठक में राष्ट्रपति जिनपिंग ने दिए सख्त निर्देश, जंग पूरी तरह जीतना जरूरी
  • महामारी से पूरी तरह जीतने के साथ ही देश को पटरी पर लाने की कवायद हुई तेज
विज्ञापन
शी जिनपिंग - फोटो : Social Media (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने साफ तौर पर कह दिया है कि कोरोना महामारी को रोकने और इससे जुड़े तमाम एहतियाती उपायों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की शीर्ष इकाइयों की बैठक में राष्ट्रपति शा जिनपिंग ने कड़ा रूख अपनाते हुए कहा है कि हमें हर हाल में देश की अर्थव्यवस्था को भी जल्दी से जल्दी पटरी पर लाना है और कोविड-19 का पूरी तरह खात्मा करना है।

विज्ञापन


इसके लिए किसी भी तरह की ढिलाई या कोताही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिक मामलों की स्थाई समिति की बैठक में पार्टी महासचिव और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तेवर काफी सख्त थे और उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि चीन में महामारी पर काबू पाने और इसे रोकने के लिए बहुत पहले से ही कदम उठाए जाने की जरूरत है।

इसकी रोकथाम के उपायों में बाधा डालने वाले जितने भी कमजोर क्षेत्र हैं या लोगों को इससे सुरक्षित रखने के लिए जो भी जरूरते हैं, उसे तत्काल पहचान कर उसे दुरुस्त किया जाए और यह सुनिश्चित कराया जाए कि आम लोगों तक वायरस को रोकने की हर सुविधा उपलब्ध है या नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीनी जनता की सेहत के साथ किसी भी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए और सरकार इसके लिए जो भी उपाय हो सकता है, वह करेगी।

बैठक के बाद जारी पार्टी विज्ञप्ति के मुताबिक हुबेई की राजधानी वुहान भेजे गए पार्टी प्रतिनिधिमंडल की विस्तृत रिपोर्ट बैठक में पेश की गई और उसे गंभीरता से लेते हुए हर कमजोर कड़ी को कसने और आने वाले वक्त में चीन को इस संकट से पूरी तरह उबार लेने की रणनीति बनाई गई।

राष्ट्रपति ने साफ कहा कि हमें महामारी पर जीत के साथ-साथ अपने देश की पूरी व्यवस्था और अर्थव्यवस्था को जल्दी से जल्दी पटरी पर लाना है और इसके लिए पार्टी के हर स्तर के लोगों को गंभीरता से लगना पड़ेगा। इस संकट से जूझते और इसके बारे में चिंता करते हुए लंबा वक्त गुजर चुका है और अब किसी भी तरह की नरमी और शालीनता से काम नहीं चलने वाला।

उन्होंने कहा है कि पूरी दुनिया ने महामारी पर जल्दी से जल्दी विजय पाने की चीन की कोशिशों और कामयाबियों को देखा है और यह प्राथमिक स्तर पर महामारी को रोकने की हमारी कामयाब कोशिशों का ही नतीजा है।

लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि अभी भी चीन के कुछ इलाकों से ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जो चिंताजनक है। इसे रोकना और भविष्य में कोविड-19 पर पूरी तरह नियंत्रण हमारी प्राथमिकता है, साथ ही दुनिया के तमाम देशों को भी इससे लड़ने में हर संभव मदद करना हमारा कर्तव्य है।

जाहिर है अमेरिका समेत दुनिया के तमाम देशों की नजर में कोरोना का सबसे बड़ा विलेन बना चीन अब किसी भी तरह की कोई ढिलाई न देकर अपनी छवि भी सुधारने के लिए बेचैन है।    

--

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें