चीन ने चौथी पीढ़ी के पहले गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत को नौसेना के बेड़े में शामिल कर दिया। चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक नानचांग नाम के इस युद्धक पोत को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) ने रविवार को किंगदाओं के पोर्ट शहर में तैनात किया है, यह पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत में स्थित है।
28 जून 2017 को शुरू किए गए टाइप 055 विध्वंसक में नए हवाई रक्षा, मिसाइल भेदी, पोत भेदी और पनडुब्बी भेदी हथियार शामिल हैं।
पीएलएएन की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, नानचांग के बेड़े में शामिल होने से नौसेना ने तीसरी पीढ़ी से चौथी पीढ़ी के विध्वंसक पोतों की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। टाइप 055 पर 180 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा गाइडेड मिसाइल विध्वंसक तैनात है। यह दस हजार टन से अधिक भार को एक जगह से दूसरे जगह ले जा सकती है।
इसमें 112 ऊर्ध्वाधर लॉन्च मिसाइल सेल हैं जो सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों, एंटी-शिप मिसाइल, जमीन पर हमला करने वाली मिसाइल और पनडुब्बी रोधी मिसाइल के संयोजन को लॉन्च करने में सक्षम हैं।