ईरान में यूक्रेन के विमान को मार गिराये जाने की घटना के खिलाफ प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। जिसमें ब्रिटेन के राजदूत रॉब मैकेयर हिस्सा लेने से को इंकार किया है। ईरान द्वारा यूक्रेन विमान को गलती से मार गिराया था, इस घटना में 176 लोग मारे गये थे। इस घटना के कुछ घंटों बाद मारे गए लोगों के सम्मान में छात्रों ने शनिवार की शाम तेहरान के अमीर कबीर विश्वविद्यालय में एक सभा का आयोजन किया था।
ईरान की मेहर समाचार एजेंसी के मुताबिक आयोजित सभा में राजनयिक रॉब मैकेयर संदिग्ध कृत्यों के भड़काने का आरोप लगा। जिसके वजह से उनको गिरफ्तार किया गया था। रॉब मैकेयर ने ट्वीट कर बताया मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि मैंने किसी भी प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया। मैं एक कार्यक्रम में गया था जिसके बारे में एक विज्ञापन में कहा गया था कि इसका आयोजन पीएस 752 त्रासदी के पीड़ितों की याद में किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मृतकों में कुछ ब्रिटेन के नागरिक भी शामिल थे और मैं वहां उन्हें श्रद्धांजलि देने गया था। जब कुछ लोगों ने नारेबाजी करनी शुरु की तो मैं वहां से पांच मिनट बाद ही निकल गया। रॉब मैकेयर ने कहा कि किसी भी देश में राजनयिकों को गिरफ्तार करना गैरकानूनी है।
रॉब मैकेयर ने ब्रिटेन सरकार पर आरोप लगाया उन्हें तेहरान में हिरासत में ले लिया गया था जो कि अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करना है। हालांकि तेहरान में अधिकारियों ने इस घटना पर अब तक कोई प्रतीक्रिया नही आई है। ईरान ने शनिवार को कहा था कि बुधवार की सुबह इराक में मिसाइल दागे जाने के कुछ देर बाद विमान को गलती से मार गिराया गया था।