फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा- बाइडन-जिनपिंग मुलाकात आसान नहीं, पढ़ें विदेश की अहम खबरें

Mon, 30 Oct 2023 06:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चीनी विदेश मंत्री ने तीन दिवसीय वाशिंगटन यात्रा के दौरान बाइडन के साथ-साथ अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन से भी मुलाकात की थी। दोनों नेता ने सैन फ्रांसिस्को में नवंबर में मुलाकात करने वाले हैं।  
विज्ञापन
World News - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के विदेश मंत्री वांग यी का मानना है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की संभावित बैठक की राह आसान नहीं होगी। नतीजों तक पहुंचने के लिए दोनों पक्षों को मिलकर काम करना होगा। चीनी विदेश मंत्री ने तीन दिवसीय वाशिंगटन यात्रा के दौरान बाइडन के साथ-साथ अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन से भी मुलाकात की थी। दोनों नेता ने सैन फ्रांसिस्को में नवंबर में मुलाकात करने वाले हैं।  
विज्ञापन


अहम साझेदार हुए भारत व अमेरिका : भारतवंशी लेखिका
भारत और अमेरिका के रिश्ते पिछले तीन दशक में साझेदारी के अहम स्तर तक पहुंचे हैं। भारतवंशी लेखिका सीमा सिरोही ने शनिवार को अपनी नई किताब ‘फ्रेंड्स एंड बेनिफिट्स: द इंडिया-यूएस स्टोरी’ पर प्रतिष्ठित हडसन इंस्टीट्यूट विचार समूह द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा, भारत के लिए कोई भी अन्य संबंध बुनियादी तौर पर इतना नहीं बदला है, जितना कि अमेरिका के साथ बदला है। सिरोही ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान भी दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार होता रहा।  

ब्राजील में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, 12 लोगों की मौत
ब्राजील के अमेजन क्षेत्र में रविवार सुबह एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 12 लोगों की मौत हो गई। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, विमान एकर राज्य की राजधानी रियो ब्रैंको में मुख्य हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दुर्घटनास्थल के कथित वीडियो में जंगल में जलता हुआ मलबा दिखाई दे रहा है।  
विज्ञापन


कजाखस्तान : खदान में आग से मरने वालों की संख्या हुई 42
कजाखस्तान में आर्सेलरमित्तल के स्वामित्व वाली खदान में आग से मरने वालों की संख्या रविवार को 42 हो गई। खदान में फंसे चार लोगों की तलाश जारी है। आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने कहा कि मलबे व नष्ट हो चुकी मशीनों के कारण बचाव अभियान में बाधा आ रही है। इससे पहले, शनिवार को 25 लोगों के मरने की बात सामने आई थी। लक्जमबर्ग स्थित इस्पात निर्माता की स्थानीय इकाई ने बताया था कि खदान में मौजूद 252 से 208 लोगों को बचा लिया गया है।  

पाकिस्तान:  कट्टरपंथी मौलाना तारिक जमील के बेटे की हत्या
पाकिस्तान के चर्चित मौलाना तारिक जमील के बेटे की हत्या हो गई है। घटना पंजाब के खानेवाल जिले की तुलम्बा तहसील की है। तारिक जमील ने एक्स पर पोस्ट साझा कर खुद इसकी पुष्टि की है। एक पुलिस अधिकारी फारूक सलामत ने असीम जमील की गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके सीने में गोली लगी है। सलामत ने कहा, तारिक जमील के भतीजे ने दावा किया है कि असिम जमील ने खुद को गोली मार ली।  

पाकिस्तान : पीटीआई दूसरे दलों से बातचीत करने के लिए तैयार
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी आम चुनाव से पहले अन्य दलों से बातचीत को तैयार है। पाकिस्तानी अंग्रेजी दैनिक डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पीटीआई ने शनिवार को उप-राजनीतिक समिति की बैठक में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की उस मांग का समर्थन किया गया, जिसमें चुनाव प्रचार के समान अवसर व निष्पक्षता के लिए पीटीआई को चुनावी प्रक्रिया में शामिल करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें