फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: जिम्बाब्वे में कामगारों के साथ दुर्व्यवहार पर घिरीं चीनी खनन कंपनियां, लगे कई आरोप

Sun, 16 Oct 2022 10:58 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंटर फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट (CDR) की रिपोर्ट में कहा गया है कि ओडजी में चीनी खनन कंपनियां स्वास्थ्य और सुरक्षा के मामलों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिम्बाब्वे में संचालित हो रहीं चीनी कंपनियां मानवाधिकारों के उल्लंघन और कर्मचारियों के सुरक्षा मानदंडो को लेकर विवादों में घिर गई हैं। अफ्रीका डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा मामला चीनी खनन कंपनियों के मालिकों द्वारा हाल ही में कर्मचारियों के साथ की गई बदसलूकी और स्थानीय लोगों के शोषण से जुड़ा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी नियोक्ताओं द्वारा अपनाया गया अनैतिक व्यवहार फिर से उजागर हो गया है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि यह केवल अनैतिक व्यवहार नहीं है। बल्कि चीनी निवेशक आमतौर पर स्थानीय कामगारों पर चोरी करने, मौखिक व शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार करने और कानूनों का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाते हैं। 

सेंटर फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट (CDR) की रिपोर्ट में कहा गया है कि ओडजी में चीनी खनन कंपनियां स्वास्थ्य और सुरक्षा के मामलों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। अफ्रीका डेली की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में जिम्बाब्वे के मुतारे जिले के ओडजी पेरी-अर्बन क्षेत्र में संचालित एक चीन द्वारा संचालित सोने की खनन कंपनी पर श्रमिकों के साथ दुर्व्यवहार करने और देश के श्रम कानूनों और विनियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह की एक अन्य घटना भी सामने आई है, जिसमें जिम्बाब्वे डायमंड एंड एलाइड मिनरल्स वर्कर्स यूनियन (ZDAMWU) ने इस मामले में चीनी दूतावास से हस्तक्षेप करने और चीनी निवेशकों को देश के कानूनों का पालन करने के लिए सुनिश्चित करने की अपील की है। बता दें चीन ने हाल के वर्षों में पूरे अफ्रीका में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए वित्त पोषित और ऋण प्रदान किया है, जिसमें जिम्बाब्वे में नई संसद भी शामिल है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें